आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह सारणी क्षेत्र में 17 अप्रैल दिन रविवार को होंगे वाहन रैली में शामिल व करेंगे जनसभा को संबोधित।

RAKESH SONI

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह सारणी क्षेत्र में 17 अप्रैल दिन रविवार को होंगे वाहन रैली में शामिल व करेंगे जनसभा को संबोधित।

सारणी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी का आगमन वैसे तो सारणी में कई बार हो चुका है पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत उनका सारणी में ये प्रथम आगमन हैं जिसमें वे बगडोना कॉलेज गेट नगर पालिका स्वागत द्वार से एक विशाल वाहन रैली में सम्मिलित होंगे और न्यू शॉपिंग सेंटर सारणी में नए ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन कर शाम 5 बजे एक जन सभा को बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने सभा स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं व नागरिकों को संबोधित करेंगे जिसमें जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने अपील की है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी के सदस्यगण रैली व जनसभा में शामिल रहें। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में कई नए सदस्य अन्य दलों को छोड़कर दिल्ली सरकार व पंजाब सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने जिलें के वरिष्ठ गणमान्य पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्य,जिलें के गणमान्य नागरिकों व पार्टी के विचारों से प्रभावित नागरिकों को भी जनसभा व रैली में सम्मिलित होने एवम् बैतूल जिलें में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अपील की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!