फोटोग्राफर एवं विडियोग्राफर संगठन की बैठक में हुआ नवीन कार्यकरणी का गठन भूपेंद्र बड़ोनिया बने अध्यक्ष।

सारणी। नगरीय निकाय सारणी क्षेत्र के फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर की बैठक का आयोजन एवं मिलन समारोह का आयोजन आज सारणी के लक्ष्मी मैरिज लॉन में किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के पाथाखेड़ा, बगडोना ,शोभापुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से सभी फोटोग्राफर बंधु उपस्थित हुए।

जिनकी सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन आज किया गया । कार्यकारणी का कार्यकाल 2 वर्ष का सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी की आगामी कार्यों की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी फोटोग्राफर साथियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अध्यक्ष पद हेतु भूपेंद्र बडोनिया, उपाध्यक्ष पद रोशन महोबे, कोषाध्यक्ष पप्पू यादव सचिव संपत पवार ,सहसचिव राजेश सिनोटिया , संगठन मंत्री दीपक को चुना गया। एवं अन्य फोटोग्राफर को संगठन का सदस्य बनाया गया। बैठक में वरिष्ठ फोटोग्राफर साथी जीवन मिर्धा जी,मूलचंद पवार जी राजू माने जी, संदीप चौकीकर जी देवेश लोखंडे को समिति का सरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के फोटोग्राफर विनोद पवार अंकित यादव , देवेंद्र नितेश हटिया, राजेश राठौर, विश्वजीत वैद्य ,मनीष कहार ,अनिल महोबे सुभाष खवसे , देवेंद्र पवार किशोर बघेल, भागचंद साहू सतीश बडोनिया, संजय पवार नारायण गोह ,मोहित ,अजय बान विनोद पवार एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।