विधायक कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए दो मैच। जयवंत उत्कल फुटबॉल क्लब एवं परासिया फुटबॉल क्लब रही विजेता।

RAKESH SONI

विधायक कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए दो मैच।

जयवंत उत्कल फुटबॉल क्लब एवं परासिया फुटबॉल क्लब रही विजेता।

सारनी । नगर के रामरख्यानी स्टेडियम में आयोजित विधायक कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए दो मैच । जिसमे दूसरे चरण के पहला मैच जय हिंद फुटबॉल क्लब बैतूल एवम जयवंत क्लब सारनी के बीच खेला गया जिसमें पेनल्टी शूटआउट में जयवंत उत्कल फुटबॉल क्लब सारनी 5-4 से विजयी रही । प्रतियोगिता का दूसरा मैच परासिया फुटबॉल क्लब छिंदवाड़ा एवं एसडब्ल्यूएस शिवाजी क्लब बैतूल के बीच खेला गया जिसमें परासिया ने 3-1 से विजय प्राप्त किया।

आयोजक समिति के अध्यक्ष कुबेर डोंगरे एवं संरक्षक रविंद्र देशमुख ने बताया कि 26 दिसंबर 2021 से नगर के रामरख्यानी स्टेडियम में विधायक कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसके चौथे दिन बुधवार को दो मैच खेला गया पहला मैच जय हिंद फुटबॉल क्लब बैतूल एव जयवंत उत्कल फुटबॉल क्लब सारनी के बीच खेला गया जिसमें जयवंत उत्कल फुटबॉल क्लब पेनल्टी शूटआउट पर 5-4 से विजयी रही एवं द्वितीय मैच परासिया फुटबॉल क्लब छिंदवाड़ा एवं एसडब्ल्यूएस शिवाजी फुटबॉल क्लब बैतूल के बीच खेला गया जिसमे परासिया फुटबॉल क्लब छिंदवाड़ा ने 3-1 से विजय रही दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया । मैचों में मुख्य निर्णायक अजय डांगी, आनंद महलदार एवं बिरंची महानंद रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस विधायक कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 24 टीमें हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर से प्रारंभ किया गया है जिसका फाइनल मैच 5 जनवरी 2022 को होगा।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा जिला महामंत्री कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ डेहरिया अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख कृष्णा साहू शिबू सिंह रेवा शंकर मगरदे दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश विद्युत विभाग के वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील थंगांपन अधिमान्य पत्रकार संजीव डोंगरे विजय पुलैया प्रीतम सिंदूर साथ ही ऑल इंडिया खिलाड़ी कुमारी ओमलता नकवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!