सतपुड़ा पवार समाज सारणी का वार्षिक सम्मेलन धूमधाम से मनाया
सारणी। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सतपुड़ा पवार समाज समिति सारनी का वार्षिक स्नेह सम्मेलन दिनाक 25/12/2021 को पी एन बारंगे के अध्यक्ष के निवास सुपर डी 348 में बाबा मठारदेव , राजा भोज, मां गड़कलिका के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गणेश जी, मां गढ़कालिका की आरती कर करोना कल में स्वजातीय भाईयों, बहिनों जो हम से बिछड़ गए उनके लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा तुलसी जयंती भी मनाई गई ,उसके उपरांत सेवा निवृत भाईयों का श्री सदाराम पवार श्रीमति पावर का एवम् रामप्रसाद हजारे श्रीमति हजारे का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया,हमारे समाज की दो मातृ शक्ति श्रीमति प्रेमलता पवार, गीतांजलि पवार को कोरोना काल में विशेष सेवा का कर्तव्य निर्वांह करने पर प्रशस्ति पत्र तथा गिफ्ट देकर सम्मानित किए गया।समिति के अध्यक्ष पी एन बारंगे ,सचिव संजू पवार एवम् राष्टीय छत्रिय पवार महासभा सदस्या ने अपने अपने विचार रखे , अंत मे श्री ओमशीव पवार नेसभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा की हम सब को सामाजिक कार्यकरम में बड़ चढ़ कर भाग लेने चाहिए। भोजन प्रसादी ग्रहण कर सभी सदस्यों को नव वर्ष के कैलेंडर देकर विदा किया गया। जय राजा भोज, जय मां गड़कलिका ,जय बाबा मठारदेव