शोभापुर कॉलोनी में शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम ब्रम्हनाद का आयोजन आज 25 को

RAKESH SONI

शोभापुर कॉलोनी में शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम ब्रम्हनाद का आयोजन आज 25 को

कुमार विद्यालय शक्ति नगर शोभापुर कॉलोनी के प्रांगण में आयोजित होगी शास्त्रीय संगीत पर आधारित विशिष्ट प्रेरक सभा।

सारनी। शोभापुर कालोनी के शक्ति नगर स्थित कुमार विद्यालय में शनिवार 25 दिसम्बर को शास्त्रीय संगीत पर आधारित विशिष्ट प्रेरक सभा ” ब्रम्हनाद ” का आयोजन किया गया है। इसमें देश के विख्यात संगीत कलाकार पवित्र मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कुमार विद्यालय शोभापूर के संचालक पुरुषोत्तम वर्मा ने बताया कि ब्रम्हनाद का शुभारंभ शनिवार 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे देव पूजन एवं महायज्ञ के साथ होगा। उन्होंने बताया कि शब्द ब्रम्ह एवं नाद ब्रम्ह की आराधना एवं शक्ति मंथन हेतु ब्रम्हनाद का आयोजन किया जा रहा है। सुबह याज्ञिक कार्यक्रमों के बाद शाम 5.30 बजे से ब्रम्हनाद कार्यक्रम की शुरूआत होगी। कार्यक्रम में मुख्य गायन शास्त्रीय गायन स्वर्ण पदक से सम्मानित भोपाल के आकाश गुंटीवार रहेंगे। सितार वादन बिलासपुर के राष्ट्रीय स्तर के वादक मनोज जायसवाल करेंगे। तबला वादन खैरागढ़ के देवेंद्र श्रीवास एवं रीवा के शशांक मिश्रा करेंगे। शास्त्रीय संगीत पर आधारित उक्त विशिष्ट प्रेरक सभा में गायन के साथ-साथ अन्य प्रेरक व आध्यात्मिक जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। श्री वर्मा ने बताया कि ब्रम्हनाद कार्यक्रम को लेकर प्रमुख आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने संगीतप्रेमियों व आध्यात्म में रूचि रखने वाले लोगों से कार्य में उपस्थित होने का आग्रह किया है । कुमार विद्यालय के संचाल पुरूषोत्तम वर्मा ने बताया कि कुमार विद्यालय शक्ति नगर शोभापुर कॉलोनी पिछले 17 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान कर रहा है। कुमार विद्यालय बैतूल जिले की संगीत प्रतिभाओं को उभारने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!