एक पेड़ ऑक्सिजन के नाम अभियान के तहत आमला शहर में पत्रकारो को किया गया सम्मानित भेंट किये पौधे हितेश निरापुरे

RAKESH SONI

एक पेड़ ऑक्सिजन के नाम अभियान के तहत आमला शहर में पत्रकारो को किया गया सम्मानित भेंट किये पौधे हितेश निरापुरे

आमला:- आमला में आज एक पेड़ ऑक्सिजन के नाम अभियान के तहत आज आमला के पत्रकारों को अभियान संचालक हितेश निरापुरे ओर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीमा अतुलकर जी एवं सहयोगी टीम द्वारा पॉधे देकर सम्मानित किया गया एवम् सभी के द्वारा पौधों के देखभाल की शपथ भी ली।

अभियान के संचालक हितेश निरापुरे के द्वारा बताया गया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे जी के नेतृव में पूर्व मुख्यमंत्री एवम् प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर एक पेड़ ऑक्सिजन के नाम अभियान के तहत ज्यादा ऑक्सिजन देने वाले 11000 पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया है, जिससे 10 पौधे पत्रकार भाइयों को
भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!