भाजपा के वरिष्ठ नेता चेतन भार्गव का शाहपुर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

शाहपुर। आज भोपाल लौटते समय शाहपुर शासकीय महाविद्यालय शाहपुर NH69 पर युवाओ व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता चेतन भागर्व का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।चेतन भागर्व जी द्वारा बताया गया कि दो दिवसीय अल्प प्रवास के दौरान सारणी में सांसद डी डी उइके, आमला विधानसभा के विधायक योगेश पण्डागरे,भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव मोहन नागर के साथ छठ पूजा में शामिल हुआ और कोरोनाकाल में कार्यकर्ताओं के दिवंगत हुए लोगों को उनके घर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे,उमेश पाटिल,आशीष शुक्ला,विनोद मोरे,शिवेंद्र कदम,अर्पित तिवारी आदि लोग उपस्थित हुए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements