नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वार्ड 25 में आरसीसी नाला का भूमिपूजन

RAKESH SONI

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वार्ड 25 में आरसीसी नाला का भूमिपूजन

 

 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी की अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती ने गुरूवार 30 सितंबर 2021 को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 25 में आरसीसी नाली का भूमिपूजन किया। अध्यक्ष श्रीमती भारती ने यहां विधिवत पूजन किया। वार्ड 25 में 4.50 लाख रूपये की लागत से करीब 200 मीटर आरसीसी नाली का निर्माण किया जा रहा है। श्रीमती भारती ने यहां कार्य करने वाले ठेकेदार तस्लीम मंसूरी को कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान आम लोगों को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। वार्ड के नागरिकों से भी उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखने का आग्रह किया। इस मौके पर यहां सभापति श्री सुखदेव वामनकर, श्रीमती माला धुर्वे, श्री गणेष महस्की, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री महेंद्र भारती, टाइमकीपर श्री सुनील यादव सहित वार्ड के लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!