बैतूल प्रवास पर आए मध्य रेल महाप्रबंधक विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं ने मुलाकात की

RAKESH SONI

बैतूल प्रवास पर आए मध्य रेल महाप्रबंधक विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं ने मुलाकात की

 

 

बैतूल। बैतूल प्रवास पर आए मध्य रेलवे महाप्रबंधक (G M) मुंबई अनिल कुमार लोहते एवम मंडल प्रबंधक नागपुर डीआरएम रिचा खरे से पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ,विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य शिवपाल उबनारे ,प्रतिनिधि मंडल में गोपेन्द्र सिंह बघेल ,शंकर गड़ेकर ने मुलाकात की विधायक जी सहित प्रतिनिधि मंडल ने आमला नगर में रेलवे हॉस्पिटल से बस स्टेंड आमला तक रेलवे रोड के निर्माण की अनुमति प्रदान करने के लिए माननीय महाप्रबंधक मुंबई एवम मंडल प्रबधक नागपुर का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया साथ ही उन्हें अन्य रेलवे की समस्याओं से अवगत कराया एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण की माग की जिसमे प्रमुख रूप से रेलवे के रमली ब्रिज का निर्माण ,रेलवे खेल मैदान में सुविधा हेतु निर्माण ,का अन्नापति प्रमाण पत्र जिससे इनका निर्माण सांसद विधायक निधि से किया जा सके ,बल्ला चाल ,बड़ाई चाल ,में अंडर ब्रिज से दोनो ओर रोड बनाने , करोना काल से बंद हुई पैसेंजर ट्रेनों आमला नागपुर,आमला बैतूल ,आमला छिंदवाड़ा ,नागपुर इटारसी पैसेंजर ट्रेनों का पुरसंचालान किए जाने ,आमला रेलवे स्टेशन पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड ट्रेनों की जानकारी के लिए साथ ही डिजिटल कोच डिस्प्ले बोर्ड यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए जाएं ,आमला में रेलवे की रिक्त भूमि पर रेलवे उपकर्म स्थापना की जाए जिससे रोजगार उत्पन हो आमला में रेलवे के पेंशनरों के संबंध में चर्चा की गई इस संबंध में अधिकतर मांगो को माननीय महाप्रबंधक महोदय ने सकारात्मक जवाब देते हुए चर्चा की विभागीय एवम तकनीकी समस्याओं को दूर कर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जायेंगे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!