हरियाली अमावस्या पर हुआ विशाल भंडारा

RAKESH SONI

हरियाली अमावस्या पर हुआ विशाल भंडारा ।

 

सारणी:- हरियाली अमावस्या के पूर्व संध्या पर वार्ड नंबर 5 के नाग मंदिर में महिला मोर्चा के मीरा गवांडे अनीता दवांडे के नेतृत्व में अखंड रामायण का कार्यक्रम किया गया रात्रि कालीन अखंड रामायण पाठ समाप्ति के उपरांत हरियाली अमावस्या के दिन मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, मंडल महामंत्री किशोर बर्दे वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद रेवाशंकर मगर दे ,राहुल कापसे ,राहुल वर्मा ,पंजाब चौकी कर, सुनील पाटिल, की उपस्थिति में विशाल भंडारे का वितरण किया गया शहर के सभी श्रद्धालु भक्तगण भारी मात्रा में भगवान भोले शंकर के प्रसादी के रूप में बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए ।इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष मीरा गवांडे ने कहां की प्रतिवर्ष सावन के महीने में हरियाली अमावस्या के पूर्व संध्या पर अखंड रामायण का कार्यक्रम किया जाता है और उसके पश्चात भंडारे प्रसाद का वितरण वार्ड क्रमांक 5 के शिव मंदिर पर किया जाता है सभी श्रद्धालु भक्तगण नगर के यहां उपस्थित हुए मैं उन सभी नगर वासियों को धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर महिला मंडल के लक्ष्मी कापसे ,कमलाबाई ,बेबी पाल ,लक्ष्मी काजोड़ें ,साहब राव मांकोड ,सुग्रीव ,अनिल, महेश सोनी ,मारुति राव गावंडे , सहित सभी सदस्य गण और वार्ड वासी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!