उफनते नाले में उतरकर नपा कर्मियों ने हटाई पिलरों में फंसी गंदगी, तब बाढ़ से बची शोभापुर की कई कॉलोनी

RAKESH SONI

उफनते नाले में उतरकर नपा कर्मियों ने हटाई पिलरों में फंसी गंदगी, तब बाढ़ से बची शोभापुर की कई कॉलोनी

 

_अचानक वार्ड 30 के नाले में आ गया था पानी, नगर पालिका के बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने त्वरित की कार्रवाई, अब नालों का पोकलेन से हो रहा चौड़ीकरण।_

 

सारनी। नगर के शोभापुर कॉलोनी के वार्डों में हर साल बरसात के दिनों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। यहां के वार्ड 30 व 31 के बीच एक पुलिया में कचरा फंसने के कारण बाढ़ आने का अंदेशा होता है। रविवार और सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। ज्यादा पिलरों वाली इस पुलिया के पिलरों में कचरा फंस गया और बारिश के कारण बहाव अचानक तेज हो गया। पानी पुलिया के उपर आता इससे पहले नगर पालिका के बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने तत्परता दिखाते हुए बाढ़ से उफनते नाले में उतरकर इसे साफ किया। पानी का बहाव बनाया तब जाकर शोभापुर कॉलोनी की कई कॉलोनियां अचानक आने वाली बाढ़ से बच सकी।
नगर पालिका ने बाढ़ और पानी भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर रखा है, लेकिन पहाड़ी नाले होने के कारण कभी भी अचानक बाढ़ आ जाती है। रिहायशी क्षेत्रों के नाले होने के कारण इनमें कचरा भी बहकर आता है और यही बाढ़ का कारण बनता है। शोभापुर कॉलानी के वार्ड 30 व 31 के बीच स्थित एक पुलिया में 15 से ज्यादा पिलर हैं। रविवार व सोमवार लगातार दो दिनों तक इस पुलिया में कचरा फंसा और बाढ़ आई। इस दौरान नपा के बाढ़ नियंत्रण दस्ते ने पूरी तत्परता दिखाते हुए काम किया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के स्वच्छता अधिकारी श्री केके भावसार ने बताया कि शोभापुर की टट्टा कॉलोनी के नाले पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यहां कचरा फंसने और बाढ़ का पानी पुलिया तक आने की सूचना के तत्काल बाद टीम को अलर्ट कर मौके पर भेजा गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से उफनते पानी में उतरकर पिलरों में फंसा कचरा हटाया। पानी के बहाव को सुगम किया। यदि ऐसा नहीं किया जाता हो शोभापुर की टट्टा कॉलोनी, गणेष चौक, षक्ति नगर सहित अन्य कॉलोनियों में पानी बहाव की स्थिति बनती। कर्मचारियों की तत्परता की प्रषंसा अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष श्री भीम बहादुर थापा व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम ने भी की। नोडल ऑफिसर श्री भावसार ने बताया कि बाढ़ या जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आम जनों से आग्रह है कि ऐसी स्थिति की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम के फोन नम्बर- 07146-256407 पर प्रदान करें।

पोकलेन से वार्डों में हो रही संकरे नालों की सफाई:

नगर पालिका का स्वच्छता अमला लगातार नालों की सफाई करने में जुटा है। इसके लिए नपा ने निविदा पर पोकलेन मशीन मंगाई है। अभी तक आधे वार्डों के संवेदनशील नालों को साफ व गहरा किया जा चुका है। श्री भावसार ने बताया नालों की सफाई और चौड़ीकरण-गहरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!