भाजपा में मजदूर का बेटा बन सकता है जिला महामंत्री- कमलेश सिंह

RAKESH SONI

भाजपा में मजदूर का बेटा बन सकता है जिला महामंत्री- कमलेश सिंह

सारनी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

सारनी। भाजपा में जिला महामंत्री बनने के बाद पहली बार सारनी कार्यालय पहुंचे कमलेश सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नव नियुक्त जिला महामंत्री के सम्मान में मण्डल इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं मण्डल पदाधिकारियों ने जिला महामंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा ,पूर्व जिला मंत्री रणजीत सिंह,जग्गनाथ डेहरिया,श्री मति भाग्यवती भादे ,नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सुधा चन्द्रा मंच पर मौजूद थे। जिला महामंत्री सहित मंच पर मौजूद नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नव नियुक्त भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता कोयला खदान में जनरल मजदूर थे। एक मजदूर का बेटा आज जिला महामंत्री बना है यह सिर्फ भाजपा में सम्भव है।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा ने कहा कि यह पहला मौका है जब सारनी के किसी कार्यकर्ता को जिला महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद मिला है। यह सारनी के कार्यकर्ताओ का सम्मान है। पूर्व जिला मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के समय से ही हमने कमलेश के साथ संघर्ष किया है। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम को दलित नेता जग्गनाथ डेहरिया एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री किशोर बरदे एवं आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य समीर मसीद, सुनन्दा पाटिल, मण्डल उपाध्यक्ष शिबू सिंह,रवि देशमुख,सुनील अग्रवाल,रेवा मागरदे,कृष्णा साहू,मण्डल महामंत्री प्रकाश शिवहरे,
मण्डल मंत्री कुबेर डोंगरे,विनय मदने, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार नागले,परमेश्वर नागले,प्रकाश डेहरिया,मदन चौधरी,सुखदेव मण्डल,पार्षद राकेश सोनी,मुकेश यादव,मनोज ठाकुर,योगेंद्र सोनारे, राहुल कापसे,वीरू सोनारे, विन्नी राय, राहुल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

राजनीतिक सफर

1995 से राजनीति में सक्रिय कमलेश बजरंग दल के प्रखंड संयोजक एवं दो बार सारनी भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष रह चुके हैं। वे एक बार भाजपा जिला मंत्री और 2 बार भजपा जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश के प्रशिक्षण विभाग में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं। जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला की कार्यकारणी में महामंत्री बनाने गए कमलेश की पहचान एक प्रखर वक्ता के साथ जमीनी और जुझारू कार्यकर्ता की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!