छिंदवाड़ा विवि का प्रशासन कमलनाथ जी के इशारे पर काम करता है 

RAKESH SONI

छिंदवाड़ा विवि का प्रशासन कमलनाथ जी के इशारे पर काम करता है 

जेएच कालेज हेतु 9.18 करोड़ स्वीकृत किए मोहन यादव जी ने 

 

 बैतूल। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में जब से बैतुल के महाविद्यालय सम्मिलित हुए हैं तब से बैतुल जिले के छात्रों की समस्याएं बहुत बढ़ गई है। कई बार तो ऐसा लगता है कि बैतुल के छात्रों के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है।  

छिंदवाड़ा विवि द्वारा 590/- अतिरिक्त गतिविधियों हेतु शुल्क लिया जा रहा है। पिछले दिनों छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेम्बर प्रवीण गुगनानी ने इस शुल्क को, अधिक ली जा रही फीस को व विलंब शुल्क को कम किये जाने की मांग विवि के कुलपति के समक्ष रखी थी जिसके उत्तर में कुलपति ने फीस कम किए जाने व अतिरिक्त शुल्क 590/- न लिए जाने का वचन दिया था। अब ताजे घटनाक्रम में विवि ने महाविद्यालयों को 590/- शुल्क न लिए जाने पर संबद्धता समाप्त करने का नोटिस दे दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के संदर्भ में प्रवीण गुगनानी कल ही भोपाल जाकर उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव जी से मिले। शिक्षामंत्री ने तत्काल कुलपति छिंदवाड़ा विवि से फोन पर बात करके  इस विषय में कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। प्रवीण गुगनानी ने आरोप लगाया है कि छिंदवाड़ा विवि का प्रशासन पूरी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के इशारे पर काम करता है, फलस्वरूप वह बैतुल की उपेक्षा कर रहा है। 

शिक्षामंत्री जी से अपने पिछली मुलाकात में प्रवीण गुगनानी ने बैतुल के शासकीय महाविद्यालयों के भवनों की दुर्दशा के संदर्भ में बताया था व भवन निर्माण हेतु निधि आवंटन की मांग की थी। उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव ने प्रवीण गुगनानी को बताया है कि बैतुल के जयवंती महाविद्यालय हेतु 9.18 करोड़ व आठनेर के महाविद्यालय हेतु 3.53 की राशि भवन निर्माण हेतु स्वीकृत कर दी गई है।

गुगनानी ने बैतुल के जयवंती महाविद्यालय को अलग यूनिवर्सिटी बनाने या छिंदवाड़ा के अंतर्गत ही इसे अलग स्वायत्त डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की मांग भी शिक्षा मंत्री जी के सामने रखी जिसपर शीघ्र ही विचार करने का आश्वासन मंत्री मोहन यादव जी ने दिया है। 

प्रवीण गुगनानी ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!