भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी के 16 पंचायतों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

RAKESH SONI

भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी के 16 पंचायतों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

सारणी। भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी में 16 पंचायतों के 45 बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के पित्र पुरुष का बलिदान दिवस भाव भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी के प्रभारी सुधा चंद्रा मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे के नेतृत्व में सभी बूथों पर प्रातः 8:00 बजे से वृक्षारोपण कर मनाया इस अवसर पर प्रभारी सुधा चंद्रा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष है आज भाजपा रूपी यह विशाल वट वृक्ष जिसके नीचे हम सभी बैठे यह वृक्ष कोई पौधे के रूप में रोपित करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी थे वे एक नाम नहीं विचार है इस विचार को लेकर दो व्यक्ति सन 1952 में चले थे 1980 में यह एक विशाल वृक्ष रूपी भारतीय जनता पार्टी का रूप लिया और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इसका पूरा श्रेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जाता है आज ऐसी महान आत्मा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है जिन का नारा था एक देश में दो विधान दो प्रधान दो संविधान नहीं चलेंगे भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 को हटाकर उनके सपनों को पूरा किया ।आज पूरा कश्मीर हमारा है ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीने भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण रूपेण सरकार आने पर पूरा किया ।आज सभी बूथों पर 11, 11 वृक्ष लगाकर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने विभिन्न पंचायतों पर विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस तरह से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की कल्पना की थी आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री उनके पद चिन्हों में चलकर विश्व गुरु भारत का निर्माण करने में लगे ।कुछ लोग विभिन्न भ्रांतियां फैला रहे हैं ,आदिवासी भाइयों के बीच गलत धारणा बना रहे हैं। हम सभी को अपने जीवन की सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका अवश्य लगाना चाहिए भारत सरकार ने कोरोणा का टीका निशुल्क हमारे गांव में टीकाकरण केंद्र बनाकर हम सभी को लगा रहे हैं ।इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं आदिवासी भाई बहनों से निवेदन करना चाहूंगा कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपनी जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए करुणा का टीका अवश्य लगाएं ।इस तारतम्य में सर्व प्रथम शोभापुर पंचायत ,छतरपुर पंचायत के 4 बूथ सुखाढाना सलैया के चार बूथ तथा बाकी 8 पंचायत छूरी सीताकामत ,विक्रमपुर लोनिया ख़ैररवानी ,बाकुड़ ,जामखोदर ,कोलगांव ,के 22 बूथों पर मंडल उपाध्यक्ष दीपक पटेल ,राकेश वर्मा , रूपेश सनोडिया, प्रमोद चौरे ,दिलीप वरकडे, मुकेश परते ,ललित यादव, फूलचंद यादव ,दिनेश यादव ,सराजू कुमरे सुम्मा धुर्वे ,मोहन परतें भरत प्तुमडाम ,संजू सलाम ,सुनीता बाई ,सेवंती धुर्वे ,मंगली ऊईके ,रामवती मस कोले पार्वती धुर्वे शिवराम बैठे, श्यामू उईके राजा राठौर केवल लाल यादव भरत यादव ,कन्हैया यादव ,आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत छूरी में सभी ग्राम वासियों ने धान खरीदी केंद्र पर वृक्ष लगाकर संकल्प लिया कि वह उन वृक्षों की रक्षा करेंगे और उन्हें पाल पोस कर भारतीय जनता पार्टी के इसविशाल रुप के भांति बड़ा करेंगे इस अवसर पर ग्रामवासी श्रीकेश पटेल राजेश पटेल उपस्थित थे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!