लोककल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 7 वर्ष लोकेश साहु
सारणी:- लोकेेश साहू ने कहा कि यह सात साल जनता की सेवा के सात साल है।चाहे वो राहत सामग्री हो, राशन किट हो, भोजन की व्यवस्था हो, बुजुर्गों को दवाई पहुंचानी हो और इसके साथ साथ उनकी टेस्टिंग करानी हो, ऑक्सीजन या अन्य चीजों की व्यवस्था करनी हो।भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता इस काम में तल्लीन हैं।आज 1 लाख गांवों और बस्तियों में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता सेवाभाव से जरूरतमंदों की सेवा करते हुए उनकी उनकी हर मुसीबत को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं।इन 7 वर्षों में जो कुछ भी उपलब्धि रही है, वो देश की रही है, देशवासियों की रही है। कितने ही राष्ट्रीय गौरव के क्षण हमने इन वर्षों में साथ मिलकर अनुभव किए हैं।मोदी सरकार ने विकास, सुरक्षा, जनकल्याण और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।मोदी सरकार ने अपने दृढ़ संकल्प से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने, तीन तलाक व नागरिकता कानून बिल पास करने, श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने,उज्ज्वला योजना एवं जन धन योजना बनाने जैसे कई जनहितकारी निर्णय लिए है, जो कि सशक्त नेतृत्व के उदाहरण है।
ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष के सफल कार्यकाल पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।