अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही सभी कार्यालय सार्वजनिक व्यवहार के लिए पूर्णत: खोले जाएंगे

RAKESH SONI

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही सभी कार्यालय सार्वजनिक व्यवहार के लिए पूर्णत: खोले जाएंगे

बेतूल:- कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने कहा है कि आगामी समय में अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और समस्त कार्यालय पुन: सार्वजनिक व्यवहार के लिए पूर्णत: खोले जाएंगे। अनलॉक के लिए सभी जिला विभाग प्रमुखों से यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने जिला एवं खंड स्तरीय कार्यालय में 30 मई के पूर्व कोविड संक्रमण से बचाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर ने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त व्यवस्था के तहत कार्यालयों में प्रवेश स्थल और निर्गम स्थल पृथक-पृथक रहे। प्रवेश स्थल पर थर्मल गन से स्क्रीनिंग करने के लिए स्टाफ तैनात किया जाए और उसके डिटेल पंजी में रिकार्ड किए जाएं। लक्षणयुक्त व्यक्ति को प्रवेश न दें और जांच के लिए फीवर क्लीनिक भेजा जाए। यह प्रक्रिया अधीनस्थ अमले और सामान्य नागरिकों पर बराबर लागू की जाए।

कार्यालयों में समस्त कक्षों में सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने कार्यालय के कर्मचारियों एवं आने-जाने वाले नागरिकों को मास्क कम्पलाइन्स सुनिश्चित करेंगे। उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी और उल्लंघनकर्ता यदि शासकीय सेवक है तब उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी अपने कार्यालय का गंभीरता से कक्षवार निरीक्षण करें। ऐसे कक्ष जहां आम नागरिकों का आना-जाना रहता है, वहां भीड़ न हो, इस बाबत् पर्याप्त व्यवस्था की जाए। कर्मचारी और आवेदक के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित की जाए।

सभी कार्यालयों में बैठक व्यवस्था भी ऐसी की जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। अतिरिक्त कुर्सी को पृथक किया जाए, जिससे उल्लंघन की स्थिति निर्मित न हो।

समस्त प्रकार के पेपर वर्क को प्रोसेस करने के बाद हाथों को ठीक से सैनिटाइज किया जाए। यथासंभव राज्य शासन के निर्देशों के अधीन डिजिटल माध्यम से कार्य किया जाए। कम्प्यूटर सिस्टम, की-बोर्ड इत्यादि को भी नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए।

प्रत्येक कार्यालय में सोडियम हाइपोक्लोराइड घोल एवं पम्प स्प्रे की व्यवस्था की जाए। प्रतिदिन सुबह एवं शाम कार्यालय को सैनिटाइज किया जाए।

समस्त पात्र अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय का सामान्य कार्य प्रारंभ होने के पूर्व नियम अनुसार वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करें।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!