कुम्भ को बदनाम करने कांग्रेस ने रचा कुचक्र – कमलेश सिंह

RAKESH SONI

कुम्भ को बदनाम करने कांग्रेस ने रचा कुचक्र – कमलेश सिंह

सारनी:- भाजपा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमती सदस्य कमलेश सिंह ने कहा है कि कोरोना की आड़ में कुम्भ के आयोजन को बदनाम करने का कुचक्र कांग्रेस द्वारा रचा गया है। अपने क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थो की पूर्ति के लिए कांग्रेस इतना नीचे गिर गई है कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों पर पर्दे के पीछे से प्रहार कर रही है। टूलकिट के माध्यम से कुम्भ जैसे आयोजन को भी बदनाम करने की कोशिश कर रही है।श्री सिंह ने कहा कि 12 साल पर एक बार लगने वाला कुम्भ सिर्फ किसी धर्म विशेष का आयोजन नही बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और है।

कांग्रेस पर कुम्भ को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कुम्भ शुरू होने से पहले ही महाराष्ट्र और छतीसगढ़ जैसे राज्य में कोरोना बेकाबू हो चुका था। प्रधानमंत्री के आह्वान पर कुम्भ को बीच मे ही समाप्त कर दिया गया था। इसके वावजूद भी कांग्रेस एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भारत मे कोरोना संक्रमण के प्रसार के लिए कुम्भ को बदनाम करने के लिए गन्दी राजनीति का सहारा ले रही है। कांग्रेस के इस कृत्य से करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई है। टूलकिट मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!