बैतुल पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस की लगातार सर्चिंग से 06 घंटों मे आरोपीयों मोतीराम व बंसत गिरफ्तार
बैतूल। पुलिस अधिक्षक बैतुल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में व अति. पुलिस अधिक्षक श्रीमति श्रृद्धा जोशी व अनुविभागीय अधिकारी नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतुल पुलिस ने दिनांक 29/04/2021 के थाना क्षेत्र मे घटित हूई दोहरे हत्याकांड की घटना में पुलिस टीम के द्वारा लगातार 6 घंटो की सर्चिंग व पुलिस संसाधन व असूचना संकलन के बेहतरीन उपयोग से घटना के मुख्य आरोपी मोतीराम व बंसत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
घटना का कारण दिनांक 29/04/2021 को प्रार्थी गोलु पिता लब्बु उइके उम्र 30 साल निवासी ग्राम मरामझिरी ने रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम मराझिरी में रहता हूँ मजदुरी करता हूँ मैं 3 भाई व एक बहन हूँ मेरा सबसे छोटा भाई निलेश उइके पिता लब्बु उइके उम्र 23 साल मेरे साथ मेरे घर पर माँ सुखिया बाई के साथ रहता था जो मजदुरी करता था दिनांक 28/04/2021 के शाम करीबन 7.30 बजे माँ सुखिया बाई उम्र करीब 60 साल को अपनी मो.सा. MP48 MR 9005 को लेकर उसके दोस्त राजु इवने के गाँव कढाई में शादी में गया था। जो आज दिनांक 29/04/2021 के सुबह करीब 7 बजे मेरी चचेरी बहन अंकिता उइके ने आकर बताया कि मेरे छोटे भाई निलेश व माँ सुखिया का रेलवे फाटक के पास एक्सीडेंट हो गया है जिस पर मैं रेलवे गेट के पास आया और देखा तो रेलवे गेट मरामझिरी के पास मेन तिराहे के पास मेरा भाई मो. सा. से गिरा था उसके नाक मुह व कान से खुन निकल रहा था दाहिने कान के पीछे गहरी चोट थी तथा माँ सुखिया बाई के बाये कान के पीछे गहरी चोट हैं तथा कान मुह नाक से खुन निकला हैं गाडी में कोई टुट फुट नहीं हैं मुझे शक हैं कि किसी अज्ञात आरोपी ने किसी वजनी चीज से चोट पहुचाँकर हत्या कर दी हैं।
विवेचना कार्यवाही: उक्त घटना के पश्चात पुलिस अधिक्षक महोदय के निर्देशन में आरोपी मोतीलाल धुर्वे व बंसत सलामे की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाई गई जिसका नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी श्री नितेश पटेल द्वारा किया गया जिन्होने अज्ञात आरोपी की सर्चिंग करना आसपास के शुरु किया। जो मृतक के परिजनो द्वार संदेह व्यक्त किया गया कि मोतीराम धुर्वे एंव बसंत सलामे के परिवार में मृत्यु हो गई थी जो मोतीराम एंव बसंत सलामे के परिवार वाले मृतिका सुखिया बाई पर जादू टोने का शक करते थे जो संदेह के आधार पर आरोपीगणों मोतीराम एंव बंसत को अभिरक्षा मे लेकर हिकमतअमली से पूछताछ की गई जो आरोपीगणों द्वारा मृतिका सुखिया बाई एंव उसके लडके निलेश उइके की बाँस डंडे से करना बताया एंव बाँस डंडे को रेलवे फाटक की 2 किमी आगे की पुलिया से लगे जंगल में झाडियों के बीच छुपाना बताया जो उक्त आरोपीगणों से मुताबिक मेमोरेण्डम के बाँस के डंडे एव घटना के समय पहने हुऐ कपडे विवधिवत जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
घटना का कारण — आरोपी मोतीलाल के पिता छुट्टन धुर्वे की मृत्यु पिछले गुरुवार को बिमारी से हो गई थी जिसे लेकर तथा वर्ष 2009 से अन्य 4 लोगों को मौत हो गई हैं जिसे लेकर गाँव कि सुखिया उइके पर जादु टोने का शक संदेह था इसी बात को लेकर आरोपी मोतीलाल अपने दामाद बसंत सलामे के साथ मिलकर योजना बनाया दिनांक 29/04/2021 की रात करीबन 12.30 बजे मौके की तलाश में थे जो मृतिका सुखिया बाई को उसका छोटा लडका नितेश उइके अपनी मोटर साईकल से लेकर ग्राम कढाई से लेकर अपने घर मरामझिरी आ रहा था तभी गाँव के रेलवे फाटक के पास पहुचकर पूर्व से उनकी ताक पर बैठे आरोपी मोतीलाल धुर्वे व बसंत ने बास व अन्य एक डंडे से सिरपर प्राण घातक चोट मार कर हत्या कर दिये तथा बाँस का अन्य डंडा घटनास्थल से दुर 2 किमी जंगल में छुपा दिया था । जो घटना में प्रयुक्त आलाजर्र आरोपीयों से जप्त किया गया हैं।
नाम मृतक 1. निलेश पिता लब्बु उइके उम्र 23 साल निवासी ग्राम मरामझिरी
2. सुखिया बाई पति लब्बु उइके उम्र 60 साल निवासी ग्राम मरामझिरी
नाम आरोपी – 1. मोती राम पिता छुट्टन धुर्वे 35 साल निवासी मरामझिरी
2. बसंत पिता रंगलाल सलामे उम्र 27 साल निवासी चोर पांडारा हाल ग्राम मरामझिरी
नाम सुचनाकर्ताः- गोलु पिता लब्बु उइके उम्र 30 साल निवासी ग्राम मरामझिरी
धारा – 302 भादवि
पुलिस टीम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल श्री नितेश पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी सक्सेना, उप निरीक्षक विनोद शंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक दिलीप टाडेंकर, सहायक उपनिरी, करणसिह प्रधान आरक्षक 137 जगदीश, आरक्षक 464 लाल सिंह, आरक्षक 365 निलेश, आरक्षक 490 नारायण, आरक्षक 631 आकाश, आर 79 मयुर, 78 चम्पालाल, 494 सुनिल, का विशेष भूमिका रही।