आई.पी.एल. के मुख्य सट्टोरिए आरोपी अक्षय तातेड़ हुआ गिरफ्तार

RAKESH SONI

आई.पी.एल. के मुख्य सट्टोरिए आरोपी अक्षय तातेड़ हुआ गिरफ्तार

बैतूल:- जिला बैतूल के थाना गंज बैतूल में दिनांक 17/04/2021 की शाम को सूचना प्राप्त हुई की आई.पी.एल. 02021 में दिनांक- 17/4/2021 को मुबंई इण्डियन एवं सनराईजर हैदराबाद को खेले जा रहे आई.पी.एल. 20-20 क्रिकेट मैच में एक गिरोह के द्वारा संगठीत होकर मोबाईल की तकनीक का उपयोग कर मैच में चौके छक्के विकेट लेने व हार जीत पर लाखों का दाव लगवा रहें थे। उक्त सूचना पर दिनांक 17/4/2021 को गंज बैतूल पुलिस के द्वारा सर्वप्रथम अजय दवंडे निवासी बडोरा को जे. एच. कॉलेज के पास से पकड़ा जो अपने मोबईल में क्रिकेट मजा इलेवन एप्प के माध्यम से सट्टा खिला रहा था जिससे पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की तथागत उर्फ बुलु मिश्रा, आबिद मुसलमान एवं अनादि मिश्रा व अक्षय तातेड़ के द्वारा आरोपिगणों को आई.पी.एल. सट्टे के लिए लाईन के मोबाईल नबर प्रदान किए थे जिससे वह अन्य खिलाडियों से सट्टा लगवा सके तथा बुलु अपने टीम आबिद बुकि व अक्षय तातेड़ के साथ अनादि मिश्रा के घर बोरियाकला रायपुर छत्तीसगढ़ में अपने घर पर बैठकर आई.पी.एल. का मुख्य सट्टा संचालित कर रहे थे। इसी प्रकार तथागत मिश्रा उर्फ बुलु मिश्रा ने बैतूल जिले में विशाल प्रजापति एवं सिद्धार्थ चौरसिया बैतूल, आमला क्षेत्र में मोहम्मद ताज उर्फ डम्मा, बोरदेही में शुभम साहू, मुलताई में शुभम शिवहरे, हिमांशु देशमुख, हिमांशु अग्रवाल को सट्टा खिलाने के लिए लगाया था जो बुलु मिश्रा के द्वारा आबंटित लाईन के नंबरों के द्वारा पैसा लगवाते थें। उक्त सभी आई.पी.एल. के सट्टोरियों को निरन्तर दबीश देकर गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से मोबाईल, नगदी बरामद की गई साथ ही टी.वी. सेटटॉप बॉक्स छतरी भी बरामद की गई है उक्त प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए सट्टोरियों के मुख्य केन्द्र बोरिया कला रायपुर छत्तीसगढ़ अनादि मिश्रा के घर पर दबीश दी गई जहां से भी मोबाईल व नगदी बरामद हुए एवं जिसने बताया कि वह मुख्य आरोपी तथागत उर्फ बुलु मिश्रा, आबिद खान एवं अक्षय तातेड़ के साथ आई.पी.एल. का सट्टा लाईन का नंबर देकर प्रत्येक मैच में चला रहा था जो उसके उक्त साथी फरार हो गए थे जिनकी निरन्तर तलाश जारी रखते हुए आज दिनांक 24/4/2021 को फरार आरोपी अक्षय पिता प्रकाश तातेड़ उम्र 28 साल निवासी चक्कर रोड बैतूल को गिरफ्तार कर सट्टे में प्रयुक्त मोबाईल एवं अन्य उपयोगी सामाग्री को जप्त किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!