लखवीर व विक्रम के तुफानी बल्लेबाजी से ऐ बी कंस्ट्रक्शन ने सुपर 8 मे पहुची
सेंट फ्रांसिस क्रिकेट क्लब सारणी व आर टी एच को हराकर ऐ वी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा पहुंची सुपर 8 में
सुपर आठ मे पहुंचने वाली माइनिंग इलेवन पाथाखेड़ा, ड्रीम इलेवन सारनी, शिवा इलेवन पाथाखेड़ा, आशियाना क्रिकेट क्लब शोभापूर, ऐ वी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा पांचवी टीम बनी

सारणी। स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पांचवें दिन में तीन मैच खेले गए जिसमें आर टी एच पाथाखेड़ा व पी एल एस बगडोना के बीच खेला गया जिसमें आर टी एच पाथाखेड़ा ने टास जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पी एल एस ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन बनाएं! 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर टी एच ने 9 वे ओवर के चलते छह विकेट खोकर 102 रन का लक्ष्य प्राप्त किया और यह मैच चार विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच बाचा जिन्होंने 15 गेंद पर 40 रनों की पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच बने !

आज के दिन का दूसरा मैच ऐ वी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा व सेंट फ्रांसिस क्रिकेट क्लब सारणी के बीच खेला गया जिसमें ऐ वी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐ वी कंस्ट्रक्शन ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 154 रन बनाएं 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट फ्रांसिस क्रिकेट क्लब सारणी ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 58 रन ही बना पाई और यह मैच 97 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच ऐ वी कंस्ट्रक्शन के विक्रम जिन्होंने 29 गेंदों पर 58 रन की पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच बने! आज के दिन का तीसरा मैच ऐ वी कंस्ट्रक्शन व आर टी एच के बीच सुपर 8 के लिए खेला गया खेला गया ऐ वी कंस्ट्रक्शन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐ वी कंस्ट्रक्शन ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बनाएं 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर टी एच ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 90 रन ही बना पाई यह मैच 65 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच लखबीर जिन्होंने 21 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली व गेंदबाजी में एक विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने!
आज मुख्य अतिथियों भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत,विनय मदने, कमलेश गुप्ता, आशिक खान,प्रकाश शिवहरे रविंद्र पांसे, यूनूस , समीर मसीद, सुनील ठाकुर,निशांत भंनारे, राजकुमार नागले, राजू साहू,सुनील मोखड़े ,अमर सिंह राणा,ब्रज किशोर पवार,सुभाष चौरसिया, ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया! जिनके साथ संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया, धर्मेंद्र राय, संजीत चौधरी , लक्ष्मण साहू, सुजीत सिंह, मिन्टू राय, निशांत भंडारे उपस्थित रहे!