Sarni samachar: मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव मेले में मानवता की मिसाल, गरीबों को बांटे गए कंबल 21 जरूरतमंदों को मिला सहारा, पहले ही दिन लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

RAKESH SONI

मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव मेले में मानवता की मिसाल, गरीबों को बांटे गए कंबल

21 जरूरतमंदों को मिला सहारा, पहले ही दिन लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

सारणी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बाबा मठारदेव मेले में आस्था, सेवा और मानवता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए 21 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया। संगठन की इस पहल की मेले में मौजूद श्रद्धालुओं ने सराहना की।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मेले में आए श्रद्धालुओं से भी अपील की 

कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। 

संगठन जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में सेवा कार्य करने से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। दान से जरूरतमंदों को राहत मिलती है और मानव सेवा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव का यह प्रसिद्ध मेला श्रद्धा और विश्वास का केंद्र बना रहा।

 वर्षों से लग रहे इस मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा मठारदेव के दर्शन कर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अनुमान के अनुसार इस वर्ष मेले में करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज की गई।

पूरे दिन मेले में भक्तों की आवाजाही बनी रही और भंडारा सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 तक चलता रहा। पूजा-अर्चना, दर्शन और सेवा कार्यों के बीच बाबा मठारदेव मेला एक बार फिर आस्था और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक बनकर उभरा।

इस दौरान ये रहे उपस्थित समाजसेवी भाजपा वरिष्ठ नेता पी. जे.शर्मा ,श्याम मदान ,पंजाब राव बारस्कर एवं संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी,जिला मंत्री, राकेश सोनी,जिला संयुक्त सचिव पवन चौरसिया, जिला उप संगठन महामंत्री मुकेश सोनी, तनिष्क बौरासी, तन्मय जायसवाल ,आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!