Betul samachar: कांग्रेस ने हमेशा किया अंबेडकर जी का अपमान – भगवानसिंह परमार अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम में बोले अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

RAKESH SONI

कांग्रेस ने हमेशा किया अंबेडकर जी का अपमान – भगवानसिंह परमार
अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम में बोले अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

बैतूल। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित अटल स्मृति वर्ष के निमित्त अजा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने कहा कि हमारे प्रेरणा पुरूष, श्रद्वेय बाबा साहेब अंबेडकर जी का कंाग्रेस ने हमेशा अपमान किया है।

जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने स्वयं को भारत रत्न दिलवाया वहीं भाजपा ने अंबेडकर जी की जन्म स्थली से लेकर पंच तीर्थ तक भाजपा की सरकारो ने अद्वितीय कार्य करते हुए भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर जी के प्रति सच्ची श्रृद्वांजलि अर्पित की है। कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर भ्रम फैलाने का कार्य करते है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि वह एक रूपये दिल्ली से भेजते है जनता तक महज पंद्रह पैसे पहुंचते थे। उस वक्त उपर से नीचे तक कांग्रेस की सरकारे थी तब 85 पैसा डकारने का काम कांग्रेसी करते थे। कांग्रेस भ्रष्ट्राचार का पर्याय है। जो संविधान पर भ्रम फैलाती है आज हम अटल जी का स्मृति वर्ष मना रहे है। तो हमें यह पता होना चाहिए कि डा.भीमराव अंबेडकर जी को भारत रत्न दिलाने का कार्य अटलजी की सरकार ने किया था। श्री परमार ने कहा कि अटल जी को हम सुशासन प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना और हर वर्ग के विकास के लिए याद करते है। अटल जी के विचारो पर चलते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अंबेडकर जी से जुडे पांच स्थानो का पंचतीर्थ के रूप में तैयार करने का कार्य किया है। अभी कांग्रेसी संविधान की कोरी प्रति लेकर भ्रम फैलाने का कार्य करते है हमें राष्ट्र प्रथम की भावना को घर घर पहुंचाते हुए हर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में सामाजिक वोट बढाने का संकल्प आज लेकर जाना है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि इन दिनो अटल स्मृति वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे है। अटल जी को किसान क्रेडिट कार्ड ,सामरिक आत्मनिर्भरता और पोखरण में किए परमाणु परीक्षण के दौरान दुनिया में अदम्य साहस के रूप में जाना गया। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि आज दुनिया और राष्ट्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हमें भाजपा के साथ राष्ट्र निर्माण में कार्य करने का अवसर मिला है। बैठक को संबोधित करते हुए आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का मूलमंत्र लेकर हमें समाज के बीच रहकर कांग्रेस द्वारा फैलाए गए भ्रम को ध्वस्त करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान बढाना है। भाजपा की एकमात्र ऐसा दल है जहां देवतुल्य कार्यकर्ता को संगठन में शीर्श पद पर काम करने का मौका मिलता है। बैठक का संचालन अजा मोर्चा के जिला महामंत्री संतू सूर्यवंशी ने किया एवं अंत में आभार अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे ने व्यक्त किया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारीयों सहित पूर्व मंत्री कमल पटेल, अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक नागले, ओमकार टिटारे, नपाध्यक्ष सारनी किशोर बरदे, सोहन बेलवंशी, सुरेश गायकवाड, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, डा.महेन्द्र सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
तेजप्रताप झाडे की कविताओं ने बांधा समा – अटल स्मृति वर्ष के तहत आयोजित परिचयात्मक बैठक में बैतूल के युवा उभरते कवि तेजप्रताप झाडे ने अपनी ओजस्वी वाणी से शब्दो का जादू बिखेरकर समा बांधा। इस दौरान युवा कवि ने अटल जी की कुछ कविताओं के साथ साथ देश के राष्ट्र नायको को भी अपनी कविता से आदरांजलि दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!