Sarni samachar: नल कनेक्शन के उपभोक्ताओं को 4 हजार नहीं ,2300 देना होगा कनेक्शन चार्ज- विधायक डॉ योगेश पंण्डाग्रे  विधायक डां योगेश ने कहा- एकमुश्त नहीं किश्तों में राशि जमा करने की होगी सुविधा  विधायक का आरोप – कांग्रेस ने विकास के हर काम मे लगाया अड़ंगा

RAKESH SONI

नल कनेक्शन के उपभोक्ताओं को 4 हजार नहीं ,2300 देना होगा कनेक्शन चार्ज- विधायक डॉ योगेश पंण्डाग्रे 

विधायक डां योगेश ने कहा- एकमुश्त नहीं किश्तों में राशि जमा करने की होगी सुविधा

 विधायक का आरोप – कांग्रेस ने विकास के हर काम मे लगाया अड़ंगा

नये पावर प्लांट मे 70 प्रतिशत स्थानीय मजदूरो को काम मिलेगा- डाँ० योगेश पंडाग्रे

सारनी। सारनी के लक्ष्मी लॉन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ योगेश पंण्डाग्रे ने कहा कि जल आवर्धन योजना को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने जनता में भ्रम फैलाकर वेवजह विवाद की स्थिति निर्मित की। इसलिए हम लोगों ने वार्ड में चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया है। विधायक डां योगेश पंडाग्रे ने कहा कि इतनी बड़ी परियोजना का निशुल्क संचालन सम्भव नही है। इसलिये मेरा प्रयास है कि योजना बंद भी न हो जनता पर अधिक आर्थिक भार भी न पड़े। उपभोक्ताओं को अब 4 हजार नहीं बल्कि 2300 रुपये के आस पास कनेक्शन चार्ज के रूप में भुगतान करना पड़ेगा। यह राशि एक मुश्त नही बल्कि छोटी छोटी किश्तों में अगले 6 महीने तक जमा करने की सहूलियत भी दी जाएगी।

भाजपा की सरकार जनता को आर्थिक राहत भी देगी और पीने के लिए नियमित शुद्ध पानी भी। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए विधायक डां योगेश पंडाग्रे ने कहा कि सारनी में पानी की आपूर्ति एक बड़ी समस्या थी। माताओं बहनों को पानी के लिए घण्टों कतार में लगना पड़ता था। कई बार लड़ाई झगड़े और विवाद की स्थिति बन जाती थी। भाजपा की सरकार ने इस समस्या से हमेशा हमेशा के लिए जनता को निजात दिलाने के उद्देश्य से 104 करोड़ की लागत से सारनी में जल आवर्धन योजना को स्वीकृति दी। जिसमें राज्य सरकार के अलावा एक बड़ी राशि नगर पालिका ने भी वहन किया है। आज जब यह योजना मूर्त रूप ले चुकी है और जनता को नल जल योजना के माध्यम से नियमित पानी मिल रहा है। तो कांग्रेस के लोग जनता में भ्रम फैलाकर अशांति फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। जबकी जल आवर्धन की योजना बैतूल मुलताई व आमला मे भी उपभोक्ता लोग कनेक्शन चार्ज दे रहे है! कांग्रेस के मंच से ऐसे अपशब्दों का प्रयोग हो रहा है कि बहनों को भी लज्जित होना पड़ रहा है।विधायक डॉ पंण्डाग्रे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने विकास की हर परियोजना में अड़ंगा लगाया लेकिन विधायक के रूप मे जनता ने जो हमे ताकत दी है। उसके दम पर हम लोगों ने हर अड़ंगे को दूर करने का काम किया। आज मुझे खुशी है कि सारनी में बिजली और पानी की समस्या पूरी तरह से हल हो चुकी है। नए पावर प्लांट का कार्य भी शीघ्र शुरू होने वाला है। तवा थ्री कोल माइन का काम भी प्रगति पर है। जिससे काफी लोगों को रोजगार मिलने वाला है। सतपुड़ा डेम को जलकुंभी से मुक्ति मिल गयी है और मछुआरा भाईयों को फिर से रोजगार मिलना प्रारंभ गया है। पत्रकारों के सवाल हर सवाल का बेवाकी से जबाब देते हुए विधायक डां योगेश पंडाग्रे ने कहा कि नए प्लांट के कारण किसी को भी बेघर नहीं होने देंगे। जिनके घर टूटेंगे उनको उचित स्थान पर विस्थापित करेंगे। संजीवनी क्लिनिक में डॉक्टरों की नियुक्ति और 24 घण्टे स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था करेंगे। नए पावर प्लांट में 70 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों को काम मिलेगा। किसी भी कीमत पर मजदूरों का शोषण नही होने देंगे। जो कम्पनी मजदूरों का हक मारेगी उसको सारनी से बोरिया विस्तर बांधना पड़ेगा। विधायक ने सारनी क्षेत्र में लगातार हो रही ठगी और फ्रॉड की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सारनी में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहा कि रुपये दुगने करने या नौकरी लगाने का लालच देने वाले ठगों के झांसे में न आएं। कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का प्रलोभन देता है तो तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म करें। विधायक डां योगेश पंडाग्रे ने यह भी कहा कि जनता को गुमराह कर क्षेत्र में अराजकता फैलाने के कांग्रेस के मंसूबे पूरे नही होगें। भाजपा सरकार जनता को अधिक से अधिक राहत देगी एवं सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान खान, रंजीत सिह,विलास चौधरी,प्रमोद गुप्ता,शमीम रिजवी,छविनाथ भारव्दाज,संदीप झपाटे,अय्युब मंसुरी,अंकित यादव,हेमंत रघुवंशी, शमीम रिजवी,भीम बहादुर थापा, राजेश राठौर,अंजनी सिंह, योगेश बरडे,प्रकाश डहेरिया,रमेश राय,दिनेश यादव, धर्मेन्द्र राय, प्रवीण सोनी, विशाल बिलगैया, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!