मानवाधिकार संगठन ने किया ऊर्जा क्षेत्र के दायित्वशील नेतृत्व का सम्मान
सेवा, संवेदना और सौंदर्यीकरण की मिसाल बना सारनी पावर हाउस
सारनी (बैतूल)।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारनी के मुख्य अभियंता व्ही. के. कैथवार का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बौरासी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन मुकेश सोनी ने किया।

जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बौरासी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन वर्ष 2016 से निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन के पूरे प्रदेश में 54 हजार से अधिक पदाधिकारी हैं तथा बैतूल जिले में 9 हजार से अधिक जिला एवं तहसील स्तर के सदस्य सक्रिय हैं। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसके अधिकारों की रक्षा करना और शोषण के मामलों में न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना है।
– सारनी की सुंदरता में जोड़ा नया आयाम
कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्य अभियंता व्ही. के. कैथवार के मार्गदर्शन में गेट क्रमांक 7 पर जल परी को भव्य और सुंदर स्वरूप दिया गया। इसके साथ ही MPPGCL का शाइन बोर्ड एवं आकर्षक लाइटिंग मुख्य द्वार पर स्थापित की गई, जिससे सारनी की सुंदरता में चार चांद लगे हैं और यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुख्य अभियंता व्ही. के. कैथवार ने कहा कि वे मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बौरासी एवं पूरी टीम का स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि वे लगभग 15 वर्ष पूर्व स्वयं मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्य रह चुके हैं और संगठन के साथ कार्य कर चुके हैं। आज संगठन द्वारा मिला यह मान-सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि संगठन को जब भी किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, वे सदैव तत्पर रहेंगे।
– 37 वर्षों की यात्रा
व्ही. के. कैथवार ने कहा कि थर्मल पावर स्टेशन को लगभग 37 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और यहां किए गए सभी कार्य प्लांट के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से ही संभव हो पाए हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बौरासी, जिला महामंत्री संतोष कैथवास, जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, जिला उप महामंत्री मुकेश सोनी, जिला उप संगठन मंत्री यमल शर्मा, जिला संयुक्त सचिव पवन चौरसिया, मनीष जैन, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक जय शिंदे, जिला मीडिया प्रभारी योगेश गोस्वामी, जिला महासचिव ओंमकार सिंह, जिला प्रचार मंत्री उमेश बचले, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
