Sarni samachar: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर तीनो सेक्टरों में 67 बूथों पर मनाया बलिदान दिवस

RAKESH SONI

Sarni samachar: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर

तीनो सेक्टरों में 67 बूथों पर मनाया बलिदान दिवस

सारनी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलिदान दिवस के रूप में वार्ड क्रमांक 1से36 वार्डो में मनाई भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मण्डल कार्यालय के साथ-साथ सभी बूथों पर मनाते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए डॉक्टर‌ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी कश्मीर से धारा 370 हटाकर नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र की भाजपा सरकार ने उनके सपनों को पूरा किया। वहीं वार्ड क्रमांक एक के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी अपने संबोधन में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय शर्मा ने कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। यह गगन भेदी नारा जब भी गूंजता है हर राष्ट्रभक्त के रोंगटे खड़े हो जाते हैं भुजाएं फड़कने लगती है तथा लहू में राष्ट्रभक्ति का ज्वार लावा बनाकर दौड़ने लगता है जिन अमर आत्मा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर यह नारा लगता है आज उन्ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है कश्मीर को पूरी तरह से भारत का हिस्सा बनाने के लिए तथा धारा 370 के खिलाफ आज ही के ही दिन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की धर्मनिरपेक्ष राजनीति की बलि चढ़ा दिए गए थे उनको सभी कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करते हैं। इस अवसर पर सारणी मंडल की सभी जस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता ऑन में हर बूथों पर जाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीके पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!