Sweep plan: स्वीप प्लान गतिविधि के अंतर्गत खेल कूद प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया
N
सारणी। आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप गतिविधि के तहत शहर एवं ग्रामों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं,

इसी संदर्भ में आज वर्कर क्लब शोभापुर कॉलोनी में महिलाए द्वारा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु आज स्वीप गतिविधि के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारनी के सहयोग से एवं म.प्र शासन का उपक्रम जल निगम ( जल जीवन मिशन ) परियोजना क्रियान्वयन इकाई छिंदवाड़ा एवं सहायक क्रियान्वयन संस्था ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे शहर वाला खेल एवं अन्य खेल खिलवाये गए वही संस्था द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय व सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में सभी मतदातागण को मतदाताओं के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण करवाने के पश्चात रैली निकाली गई जिसमे नारे के माध्यम से संदेश दिया गया जनसमुदाय को मतदान रक्त दान के समकक्ष है। इसलिए आप सभी लोग अपना अमूल्य वोट जरूर दे। आज के कार्यक्रम में स्वीप प्लान के नोडल अधिकारी श्रीमान कमलेश पटेल, के.के भावसार स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका परिषद सारनी, श्रीमान दिलीप भालेराव, रंजीत डोंगरे शाखा प्रभारी नगर पालिका परिषद सारनी एवं उनकी समस्त टीम व ग्राम भारती महिला मंडल संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल संस्था कोषाध्यक्ष श्रीमति नंदा सोनी एवं जल जीवन मिशन कार्यकर्ता व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया गया