Today’s Horoscope: कैसा रहेगा आज आपका दिन जानते हैं शुक्रवार के राशिफल एवं पंचांग में

बालाजी पंचांग
मप्र। ज्योतिष केंद्र गांधीनगर मंदसौर मध्य प्रदेश ज्योतिषाचार्य पंडित विजय सावरा शास्त्री रोला वाले मंगल शांति कालसर्प योग पूजा पित्र शांति संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महामृत्युंजय जप विवाह जन्मपत्रिका वैदिक पुजा पाठ के लिए संपर्क करे हर समस्या का समाधान पाए ज्योतिष वास्तु शास्त्र के द्वारा राशि के रत्न उपलब्ध है
*शुक्रवार, १२ अप्रैल २०२४*
*सूर्योदय: 🌅 ०६:१०*
*सूर्यास्त: 🌄१८:४५*
*चन्द्रोदय: 🌝०८:३९*
*चन्द्रास्त: 🌜 २२:५१*
*अयन 🌖 उत्तरायण*
*ऋतु: 🍀 वसंत*
*शक सम्वत: 👉 १९४५ (क्रोधी)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (कालयुक्त) (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार २०८०)*
*संवत्सर 👉 क्रोधी*
*संवत्सर (उत्तर )👉 कालयुक्त*
*युगाब्द (कलि संवत्) 👉 ५१२५*
*मास 👉 चैत्र*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 चतुर्थी (१३:११ से पञ्चमी)*
*नक्षत्र 👉 रोहिणी (२४:५० से मृगशीर्षा)*
*योग 👉 सौभाग्य (२६:१२ से शोभन)*
*प्रथम करण 👉 विष्टि (१३:११ तक)*
*द्वितीय करण 👉 बव (२४:३२ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 मीन*
*चंद्र 🌟 वृष*
*मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, वक्री)*
*गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु 🌟 मीन*
*केतु 🌟 कन्या*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:५३*
*राहुकाल 👉 १०:५३ से १२:२८*
*यमगण्ड 👉 १५:३७ से १७:११*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०८:४१ से ०९:३१*
*अमृत काल 👉 २१:४५ से २३:१८*
*रवियोग 👉 २४:५१ से २९:५८*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२१*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४४ से १९:०७*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४५ से १९:५३*
*निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:४४*
*राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व*
*होमाहुति 👉 बुध*
*दिशाशूल 👉 पश्चिम*
*नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (२४:५१ तक)*
*अग्निवास 👉 पृथ्वी*
*भद्रावास 👉 स्वर्ग (१३:११ तक)*
*चन्द्रवास 👉 दक्षिण*
*शिववास 👉 क्रीड़ा में (१३:११ से कैलाश पर)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – चर २ – लाभ*
*३ – अमृत ४ – काल*
*५ – शुभ ६ – रोग*
*७ – उद्वेग ८ – चर*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – रोग २ – काल*
*३ – लाभ ४ – उद्वेग*
*५ – शुभ ६ – अमृत*
*७ – चर ८ – रोग*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️*
*विनायक (दमनक) चतुर्थी, श्री (लक्ष्मी) पंचमी, गुरु अंगद देव पुण्य दिवस आदि।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज २४:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वी, वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (वे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
*मीन – २८:४१ से ०६:०६*
*मेष – ०६:०६ से ०७:४२*
*वृषभ – ०७:४२ से ०९:३७*
*मिथुन – ०९:३७ से ११:५२*
*कर्क – ११:५२ से १४:१२*
*सिंह – १४:१२ से १६:२९*
*कन्या – १६:२९ से १८:४६*
*तुला – १८:४६ से २१:०५*
*वृश्चिक – २१:०५ से २३:२४*
*धनु – २३:२४ से २५:२८+*
*मकर – २५:२८+ से २७:१०+*
*कुम्भ – २७:१०+ से २८:३७+*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*रोग पञ्चक – ०५:५९ से ०६:०६*
*चोर पञ्चक – ०६:०६ से ०७:४२*
*शुभ मुहूर्त – ०७:४२ से ०९:३७*
*रोग पञ्चक – ०९:३७ से ११:५२*
*शुभ मुहूर्त – ११:५२ से १३:११*
*मृत्यु पञ्चक – १३:११ से १४:१२*
*अग्नि पञ्चक – १४:१२ से १६:२९*
*शुभ मुहूर्त – १६:२९ से १८:४६*
*रज पञ्चक – १८:४६ से २१:०५*
*शुभ मुहूर्त – २१:०५ से २३:२४*
*चोर पञ्चक – २३:२४ से २४:५१+*
*शुभ मुहूर्त – २४:५१+ से २५:२८+*
*रोग पञ्चक – २५:२८+ से २७:१०+*
*शुभ मुहूर्त – २७:१०+ से २८:३७+*
*मृत्यु पञ्चक – २८:३७+ से २९:५८+*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*जीवन में रोकने टोकने वाला को़ई है तो उसका सम्मान कीजिये, क्योंकि जिन बागों में माली नहीं होते वह शीघ्र उजड़ जाते हैं॥*😊✅🚩
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरते चोटादि का भय है।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़ आरोग्य बना रहेगा।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नही लगेगा।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज के दिन किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन सफ़लता संदिग्ध है।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यो को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यो से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।