कैसे रहेगा आज आपका दिन जानते है आज के राशिफल एवं पंचांग में
बालाजी पंचांग
मप्र। ज्योतिष केंद्र गांधीनगर मंदसौर मध्य प्रदेश ज्योतिषाचार्य पंडित विजय सावरा शास्त्री रोला वाले मंगल शांति कालसर्प योग पूजा पित्र शांति संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महामृत्युंजय जप विवाह जन्मपत्रिका वैदिक पुजा पाठ के लिए संपर्क करे हर समस्या का समाधान पाए ज्योतिष वास्तु शास्त्र के द्वारा राशि के रत्न उपलब्ध है
*शुक्रवार, १५ मार्च २०२४*
*सूर्योदय: 🌄 ०६:३७*
*सूर्यास्त: 🌅 १८:३५*
*चन्द्रोदय:🌝 १०:०१*
*चन्द्रास्त: 🌜 २४:०४*
*अयन 🌖 उत्तरायण*
*ऋतु: 🏔️ वसंत*
*शक सम्वत: 👉 १९४५ (शोभकृत)*
*विक्रम सम्वत: 👉 २०८० (पिंगल)*
*संवत्सर 👉 शोभकृत*
*संवत्सर (उत्तर )👉 पिंगल*
*युगाब्द 👉 ५१२५*
*मास 👉 फाल्गुन*
*पक्ष 👉 शुक्ल*
*तिथि 👉 षष्ठी (२२:०९ से सप्तमी)*
*नक्षत्र 👉 कृतिका (१६:०७ से रोहिणी)*
*योग 👉 विश्कुम्भ (१९:४४ से प्रीति)*
*प्रथम करण 👉 कौलव (१०:४२ तक)*
*द्वितीय करण 👉 तैतिल (२२:०९ तक)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
*🌖🌗🌖🌗*
*सूर्य 🌟 मीन*
*चंद्र 🌟 वृष*
*मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)*
*राहु 🌟 मीन*
*केतु 🌟 कन्या*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१२ से १२:५९*
*राहुकाल 👉 ११:०६ से १२:३६*
*यमगण्ड 👉 १५:३५ से १७:०५*
*दुर्मुहूर्त 👉 ०९:०० से ०९:४८*
*अमृत काल 👉 १३:४९ से १५:२२*
*रवियोग 👉 ०६:२६ से १६:०८*
*विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१३*
*गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२३ से १८:४७*
*सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२५ से १९:३७*
*निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४९*
*राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व*
*होमाहुति 👉 बुध (१६:०८ से शुक्र)*
*दिशाशूल 👉 पश्चिम*
*नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (१६:०८ से)*
*अग्निवास 👉 आकाश*
*चन्द्रवास 👉 दक्षिण*
*शिववास 👉 नन्दी पर (२२:०९ से भोजन में)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*☄चौघड़िया विचार☄*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – चर २ – लाभ*
*३ – अमृत ४ – काल*
*५ – शुभ ६ – रोग*
*७ – उद्वेग ८ – चर*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – रोग २ – काल*
*३ – लाभ ४ – उद्वेग*
*५ – शुभ ६ – अमृत*
*७ – चर ८ – रोग*
*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*शुभ यात्रा दिशा*
*🚌🚈🚗⛵🛫*
*दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*तिथि विशेष*
*🗓📆🗓📆*
*〰️〰️〰️〰️*
*मंगल कुम्भ मे १८:०८ से, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०६:३७ से ११:०५ तक आदि।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज १६:०८ तक जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ई, उ, ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
*कुम्भ – २९:०२ से ०६:२८*
*मीन – ०६:२८ से ०७:५१*
*मेष – ०७:५१ से ०९:२५*
*वृषभ – ०९:२५ से ११:२०*
*मिथुन – ११:२० से १३:३४*
*कर्क – १३:३४ से १५:५६*
*सिंह – १५:५६ से १८:१५*
*कन्या – १८:१५ से २०:३३*
*तुला – २०:३३ से २२:५४*
*वृश्चिक – २२:५४ से २५:१३*
*धनु – २५:१३ से २७:१७*
*मकर – २७:१७ से २८:५८*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
*रोग पञ्चक – ०६:२६ से ०६:२८*
*शुभ मुहूर्त – ०६:२८ से ०७:५१*
*शुभ मुहूर्त – ०७:५१ से ०९:२५*
*रोग पञ्चक – ०९:२५ से ११:२०*
*शुभ मुहूर्त – ११:२० से १३:३४*
*मृत्यु पञ्चक – १३:३४ से १५:५६*
*अग्नि पञ्चक – १५:५६ से १६:०८*
*शुभ मुहूर्त – १६:०८ से १८:१५*
*रज पञ्चक – १८:१५ से २०:३३*
*शुभ मुहूर्त – २०:३३ से २२:०९*
*चोर पञ्चक – २२:०९ से २२:५४*
*शुभ मुहूर्त – २२:५४ से २५:१३*
*रोग पञ्चक – २५:१३ से २७:१७*
*शुभ मुहूर्त – २७:१७ से २८:५८*
*मृत्यु पञ्चक – २८:५८ से ३०:२५*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का सुविचार*
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
*विश्वास ऐंसी शक्ति है जो व्यक्ति को जीवित रखती है, विश्वास का अभाव ही जीवन का अवसान है।*✅😊
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे परन्तु आलस्य अथवा लापरवाही के कारण इनमे विलम्ब होगा फिर भी आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे बदले में आपको भी ऐसा ही व्यवहार मिलेगा। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा।महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज के दिन आप निश्चिन्त होकर दिनचार्य बिताएंगे। दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वयं एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। नौकरी वाले लोगो की पदोन्नति में आरही बाधा दूर होगी। सामाजिक दायरे में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना से दूर रहेंगे।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन भी आपको कुछ ना कुछ हानि ही करायेगा। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर कोई दुखद घटना होने की संभावना है किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। आज धन बचाने की जगह अतिरिक्त खर्च होगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है पैतृक संपत्ति के कार्य उलझन बढ़ाएंगे। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायें। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस होने पर मानसिक अशांति रहेगी।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज के दिन भी परिस्थिति लाभदायी बनी रहेगी लेकिन धन कमाने के लिए आपको बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज भूल कर भी किसी को।उधार ना दे डूबने की संभावना अधिक है।कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे जोखिम लेने से पीछे नही नही हटेंगे धन लाभ आशानुकूल नही फिर भी आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। व्यवसाय में उन्नति होने से आज आपसे जलने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होगी फिर भी आज आपको कोई किसी भी प्रकार की क्षति नही पहुचा सकेगा। महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज भी दिन के आरम्भ में परिस्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। सेहत भी साथ ना देने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बनेगा। मध्यान तक स्थिति सामान्य होने लगेगी लेकिन आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी स्थिति स्पष्ट ना होने से असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी की सहायता अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी लेकिन बाद में इसका गुणगान भी करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शांति से बिताएंगे। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करें।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज के दिन आपकी दिनचार्य में उठापटक लगी रहेगी। आज जिस भी कार्य को करें बीच-बीच मे उसकी समीक्षा अवश्य करले गलत दिशा में जाने की संभावना है। आज आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी जिससे किसी से काम निकालना मुश्किल होगा। आर्थिक विषय आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा लाभ की जगह खर्चीली रहेगी एवं इससे कोई विशेष प्रयोजन भी सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक विचार करने के बाद ही कराये।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज दिन के आरम्भ में आपके लापरवाह स्वभाव के चलते किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे।विलम्ब अथवा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से देरी होगी । मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक कारणों से किसी ना किसी का मुंह ताकना पड़ेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होते होते अंत समय मे किसी कमी के कारण लटक सकते है प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग आज सर अथवा अन्य शारीरिक अंग में दर्द से परेशान रहेंगी फिर भी दैनिक कार्य समय पर कर लेंगी।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष समय अशांति वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा लेकिन मध्यान के आस-पास किसी के द्वारा दुखद खबर मिलने की संभावना है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत भी अचानक खराब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग भी आज किसी ना किसी कारण से मानसिक रूप से विचलित रहेंगी पल-पल में विचार बदलने के कारण ठोस निर्णय नही ले सकेंगे। धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता भीड़ जोड़ने वाली रहेगी। अपनी बुद्धि चातुर्य से नए संबंध विकसित करेंगे निकट भविष्य में इनसे आर्थिक एवं अन्य व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद अचानक गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी परिजनों को भी उपहार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर प्रसन्न रखेंगी। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आपको आज का दिन शांत रहकर बिताने की सलाह है। अन्यथा सारा दिन संबंधियों से रूठने मनाने में ही व्यतीत हो जायेगा। घरेलू कलह विकराल रूप ले सकती है परिजनों की गलतियों को अनदेखा करने में ही आज भलाई है लेकिन आज किसी के आगे समर्पण भी ना करें । बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। महिलाओ से आवश्यकता अनुसार व्यवहार करें। लोभी प्रवृति नुकसान करा सकती है इससे बचें।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ करायेगा कारोबार व्यवसाय में अचानक बढ़ोतरी होगी लेकिन सहकर्मियों का विपरीत व्यवहार से क्रोध भी आयेगा। नौकरी पेशा जातक आज किसी ना किसी कारण अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। महिलाये आज गुप्त तरीके से धन संचय करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य व्यक्तिगत कार्यो पर खर्च भी करेंगी। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें। बुजुर्गो की बात ना मानने पर बाद में पछताना पड़ेगा,