विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण शुरू, सारनी में हितग्राहियों को दिया योजनाओं का लाभ, आज पाथाखेड़ा और शोभापुर में पहुंचेगी यात्रा

RAKESH SONI

विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण शुरू, सारनी में हितग्राहियों को दिया योजनाओं का लाभ, आज पाथाखेड़ा और शोभापुर में पहुंचेगी यात्रा

12 फरवरी को बगडोना हवाई प‌ट्टी पर यात्रा आयोजित की जाएगी, मोबाइल वैन में लगी एलईडी से दी जा रही योजनाओं की जानकारी, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को दिया सिलेंडर, आयुषमान कार्डों का वितरण।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण का आयोजन शनिवार 10 फरवरी 2024 को किया गया। सारनी के वार्ड 11 स्थित विजासन माता मंदिर प्रांगण में यात्रा पहुंची। दोपहर 2 बजे से यहां विभिन्न योजनाओं के शिविर आयोजित किए गए। शिविर में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हितग्राहियों को इनका लाभ प्रदान किया गया। दिल्ली से आई एलईडी स्क्रीन वाली वैन से लोगों को मोदी सरकार की गारंटी की जानकारी दी गई।


सारनी में विजासन माता मंदिर परिसर के पास आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शिविर की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षद दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, योगेश बरडे, प्रवीण सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, भाजपा नेता पीजे शर्मा, सुधा चंद्रा, दिलीप झोड़, मनीष घोटे, मुकेश यादव, विनय मदने, दिलीप झोड़, महिला बाल विकास विभाग की ब्लाक अधिकारी रेणु मैडम, संगीता धुर्वे, रश्मि अकोदिया समेत अन्य लोगों ने सरस्वती पूजन कर किया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की 150 से अधिक हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण का आयोजन समाज के अंतिम छोर तक रहने वाले हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। यहां भी हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित शिविर आयोजित किये गए। शिविर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में लोगों की मुफ्त जांच, दवाएं प्रदान की गई। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैक्सी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएं सुलभ बनाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के नोडल अधिकारी कमलेश पटेल ने बताया कि रविवार 11 फरवरी को सुबह 9 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा वार्ड 21 हापड़ के पास पाथाखेड़ा में आयोजित की जाएगी। वहीं दोपहर 2 बजे से यात्रा शोभापुर जैरी चौक पर आयोजित की जाएगी। दोनों ही स्थानों पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी होगा। सोमवार 12 फरवरी 2024 को यात्रा सुबह 9 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा वार्ड 36 बगडोना हवाई पट्टी चौपाटी पहुंचेगी। यहां भी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किए जाएंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!