आठ साल बाद फिर से होने जा रहे है बागडोन व्यापारी संघ के चुनाव।
सारणी। बागडोना व्यापारी संघ के चुनाव का बिगुल बजते ही व्यापारियों में एक अलग ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। सभी व्यापारी गण अपने अपने नेता के प्रचार में अंदर ही अंदर लग गए है। दरअसल बात यह है की बागडोना में व्यापारी संग का चुनाव 2016 में संपन्न हुआ था। उस समय भारी मतो से राजेश कुट्टी नायर को सभी ने अपना अध्यक्ष चुना था। सूत्रों की माने तो उनका कार्यकाल खत्म होने से पूर्व ही दूसरे गुट के कुछ व्यापारियों द्वारा बंद कमरे में कार्यकारी अध्यक्ष का चयन कर लिया गया था।
यह सिलसिला ऐसे ही चलते आ रहा था।की तभी इस बार भी बिना चुनाव के ही व्यापारी संघ के अध्यक्ष की कुछ लोगो ने मिल कर घोसणा कर दी।
परंतु इस बार बागडोना के व्यापारियों को ये बात रास नहीं आई उन्होंने सीधे इसका विरोध कर दिया। और सभी एक स्वर में बोल उठे बिना चुनाव के हम किसी को अपना अध्यक्ष नही मानेंगे। अध्यक्ष का चयन करना हमारा अधिकार है।
सभी व्यापारियों ने एक मीटिंग रखी जिसमे यह तय हुआ की 2से 7 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा उसके उपरांत 10 जनवरी को चुनाव की तिथि तय हुई है। मीटिंग में बड़ी संख्या में बागडोना के व्यापारी मौजूद रहे।