Retired-employees: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया सम्मान।

RAKESH SONI

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया सम्मान।


सारनी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाबा मठारदेेव की कृपा सदैव बनी रहे ।

इसके पूर्व नरेश पनवार उप महा प्रबंधक मानव ,संशाधन एवं प्रशासन ने सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी और अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से जी एस पिल्लई, ब्रज वासी पटेल संयंत्र सहायक ,विमला पवार, हेमलता मौखेडे कार्यालय सहायक,को शाल श्रीफल और स्व सुरक्षा निधी समिती के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समिती के सचिव बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के ताप विद्युत एवं जल विद्युत गृह में समिती काम कर रही है। नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है। सदस्य के आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार हेतु बिना ब्याज के दिया जाता है। सदस्य के ड्यूटी ज्वाइन करने पर किश्तों में यह राशि वेतन से कटौती कर समायोजित की जाती है। समिती कंपनी प्रशासन के सहयोग से सिरमौर क्षेत्र के कार्मिकों को अपडेट कर नये सदस्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री कैथवार, अधीक्षण अभियंता सुभाष गुप्ता मनीष शर्मा, डी पी मिश्रा ,विवेक कोसे ,नरेश पनवार,विश्वनाथ ठाकरे,दीपक मालवीय, जितेंद्र वर्मा, किशोर कुशवाह, डी के शर्मा, सुरेश खवसे,सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन गोपाल अरोरा ने करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!