नव वर्ष के पहले दिन किया पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ।

RAKESH SONI

नव वर्ष के पहले दिन किया पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ।

सारणी। वार्ड नंबर 1 पाटाखेड़ा सारनी में वार्ड वासियों ने नव वर्ष के प्रथम दिन पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित कर देवशक्तियों को आहुतियां समर्पित की । यज्ञ दोपहर बाद तक चला इसके बाद सभी ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। यज्ञ आयोजन के प्रमुख प्रभारी श्री सी एम बेले ने बताया कि यह आयोजन 4 वर्षों से 1 जनवरी को संपन्न किया जा रहा है। यज्ञ आयोजन के एक दिन पूर्व जल कलश यात्रा भी निकाली गई तथा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दीप महायज्ञ भी आयोजित हुआ। श्री बेले ने कहा कि वह ऐसा आयोजन अपने वार्ड में हर वर्ष आजीवन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन में वार्ड वासियों ,समाजसेवियों व गणमान्य नागरिकों ने तन मन धन से सहयोग दिया है।यज्ञ संचालन टोली के श्री सुरेंद्र सोनी ,श्री पुरुषोत्तम वर्मा, तिलक नागले, राजकुमार डेहरिया जी, (कृष्णा)कुशल सोनी तथा अयोध्या से आई गायत्री वर्मा सभी सदस्यों ने मंच से सुमधुर प्रज्ञा गीतों के साथ यज्ञ संचालन किया। गायत्री वर्मा ने बताया कि मानव तन पाना सबसे बड़ा सौभाग्य है और उससे भी बड़ा सौभाग्य सद्गुरु का मिलना है। सद्गुरु के प्राप्त हो जाने के बाद उनके प्रति समर्पण रखने से जीवन धन्य हो जाता है। आयोजन में गायत्री परिवार ट्रस्ट सारणी के सदस्य , सक्रिय कार्यकर्ता तथा धर्म प्रेमीजन बड़ी तादाद में मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!