जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का प्री परीक्षा टेस्ट का आयोजन रविवार वि.ख.घोड़ाडोंगरी में।
निशुल्क एक माह का प्रशिक्षण वि. ख. स्तर पर घोड़ाडोंगरी में किया जा रहा है।

घोड़ाडोंगरी। मध्य प्रदेश शासन ,जनजाति कार्य विभाग कार्यालय आयुक्त जनजाति कार्य मध्य प्रदेश सह सचिव मध्य प्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल अकैडमी समिति भोपाल के अंतर्गत, विशिष्ट आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु वर्ष 2024_ 25 की लगभग 8447 सीट के लिए प्रतिवर्ष होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु समाज सेवीयों के सहयोग से एक माह का विशेष निशुल्क प्रशिक्षण आज पांचवे दिन घोड़ाडोंगरी विकासखंड में दिया गया।

जिसमें घोड़ा डोंगरी विकासखंड के, विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के जैसे पिपरी, घुग्घी, धाड़ गांव,पिपरी ढाना , बाज़ार ढाना, बेड़ी ढाना, फूल गोहन, कन्हावाड़ी, साली ढाना और ओझाढाना* के शासकीय विद्यालय के बालक बालिका को 26दिसंबर से निरन्तर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज पांचवे दिन बालक बालिकाओं ने प्रशिक्षण लिया जिनमें से आठ और नए विद्यार्थी ने प्रशिक्षण लिया ।
बालक बालिकाओं में सीखने की ललक और उनके उत्साह को देखते हुए अब सभी ग्राम पंचायत से ग्रामों से बालक बालिकाओं को लेकर उनके अभिभावक भी जागरूक हो रहे हैं और इस प्रशिक्षण में शामिल हो रहे है।
विभिन्न आवासीय विद्यालयों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जो एक माह चलेगा हेमंत साहू ने बताया की जो बालक बालिकाएं जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा श्रमोदय प्रवेश परीक्षा ज्ञानोदय प्रवेश परीक्षा और अति विशिष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा गुरुकुलम एकलव्य कन्या परिसर हेतु आवेदन किया है।
वे सभी आज होने वाली
विकासखंड स्तरीय प्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
रविवार को प्रातः 8:30 से यह प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होगी और 11:30 बजे तक*
*रविवार* *दिनांक 31. 12.2023*
विकासखंड स्तर घोड़ाडोंगरी प्री टेस्ट पेपर जेएनवीएसटी
समय:8.30से11.30am
तिथि:31/12/2023,रविवार
स्थान:बालक प्राथमिक शाला भवन,घोड़ाडोंगरी