Tulsi pujan: घरों, मंदिरों व आश्रमों में हर्षोल्लास से मनाया तुलसी पूजन दिवस श्री योग वेदांत सेवा समिति ने तुलसी साहित्य और पौधे किए वितरित

RAKESH SONI

घरों, मंदिरों व आश्रमों में हर्षोल्लास से मनाया तुलसी पूजन दिवस
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने तुलसी साहित्य और पौधे किए वितरित

बैतूल। तुलसी जी की महिमा व लाभों से जन-जन को परिचित करवाने व युवाओं को नैतिक पतन व अवसाद से बचाकर भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा 25 दिसम्बर 2014 से तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की गई थी।

उन्ही की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घरों, मंदिरों, आश्रमों, वृद्धाश्रमों व सार्वजनिक स्थलों में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि गंज स्थित काश्मीर चौक व संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार और मंदिरों में हर्षोल्लास से तुलसी पूजन दिवस मनाया गया।

साधकों द्वारा तुलसी जी का तिलक माल्यार्पण, आरती और परिक्रमा से पूजन किया। भारतीय संस्कृति के पर्व तुलसी पूजन की महिमा से परिचित होकर अब 25 दिसम्बर को घर-घर तुलसी पूजन दिवस मनाया जाने लगा है जिससे यह अभियान विश्व व्यापी हो गया है। समिति की पहल पर अन्य सामाजिक संस्थाएं भी अब तुलसी पूजन के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम के बाद सभी ने एक दूसरे को तुलसी पूजन दिवस की बधाई दी, श्री मदान ने बताया कि ट्वीटर, फेसबुक आदि सोशल मीडिया में भी तुलसी पूजन दिवस दिनभर टॉप ट्रेंड करता रहा। आयोजित कार्यक्रम में समिति के साधक राजीव झा, श्रीमती नीतू झा, अपर्णा झा, प्रणव झा, रवि आर्य, बलवंत मदान, शैलेंद्र बिहारिया, मनोहर मालवीय, प्रीतम मरकाम, जलदीप वर्मा, पंजाबराव गायकवाड, राजेंद्र सिंह चौहान केंडू बाबा, शोभा चंदेल, संध्या सोनी, रूपा विश्वकर्मा, अनीता मानकर, लता झपाटे, यश्विनी विश्वकर्मा, अमिता परमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!