- भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न।

बैतूल /सारणी। भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल की जिला स्तरीय बैठक कार्यालय बैतूल में संपन्न हुई इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ एवं संगठन के संबंध विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष सम्मिलित हुए नगर पालिका मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा में जानकारी देते हुए बताया कीइस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख राजेश मंसूरिया जी का विशेष रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड एवं जिला मंत्री ने डोंगरे के द्वारा भी भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियनों की संबद्धता सदस्य संख्या नए संगठन बनाने एवम ग्राम स्तर पर भारतीय मजदूर संघ की इकाई का गठन करने आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई इस बैठक में सभी संगठनों की आगामी कार्य योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई बैठक में नगर पालिका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार इकाई सचिव निराकार सागर मीडिया प्रभारी कामदेव सोनी कोयला खदान मजदूर संघ से महामंत्री भास्कर जी बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी संविदा स्वास्थ्य कर्मी के पदाधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के पदाधिकारी भवन निर्माण मजदूर संघ के पदाधिकारी सहित अन्य यूनियनों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे