वार्षिक उत्सव के पहले दिन आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र शिविर

सारणी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में वार्षिक उत्सव के पहले दिन आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में सोमवार को 200 से अधिक नेत्र रोगियो का परीक्षण हुआ तथा उपयुक्त पाए गए 100 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका ऑपरेशन पाढर चिकित्सालय में होगा।

शिविर में पाढर चिकित्सालय से आई टीम के मिस्टर जोसेफ तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ रुपेश राम एवं डॉ प्रेम नयन ने मोतियाबिंद रोगियों के परीक्षण किए इस कार्य में उनके सहायक अभिषेक मनीवीर, पूर्णिमा यादव, राजेश्वरी गुप्ता, प्रियंका परते,रवीना ने उनका सहयोग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री किशोर बरदे विशेष अतिथि श्री नागेन्द्र निगम एवं घोड़ाडोंगरी के नेत्र सहायक श्री विजय यादव ने सभी रोगियों को चिकित्सकों द्वारा बताया गए उपचार संबंधी निर्देशों का पालन करने और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा ऐसे आयोजन में गायत्री परिवार का सहयोग करते करते रहने का आश्वासन दिया ।
12 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे यहां पर प्रज्ञागीतों की धुन और झांकियों के साथ भव्य जल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें गायत्री प्रज्ञा पीठ एवं आदर्श गायत्री विद्यापीठ के सदस्य तथा नगर के धार्मिक सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ-साथ समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी जन भाग लेंगे। शाम को युग संगीत एवं प्रवचन भी होंगे।