Akshat kalash yatara: गाँव गाँव नगर नगर पहोचा राम जी का कलश

RAKESH SONI

गाँव गाँव नगर नगर पहोचा राम जी का कलश


सारणी। बजरंगदल के जिला सयोंजक ललन यादव विश्वहिंदू परिसद के जिला सह मंत्री
लक्ष्मीकांत पांडेय धर्म जागरण मंच के जोगेंद्र सूर्यवंशी एवं दशरथ डांगे , विनोद झरबडे द्वारा अयोध्या से आए अक्षत कलश की यात्रा को श्री राम मंदिर सारणी से पंडित प्रहलाद मिश्रा की उपस्थिति में विधि विधान से पूजन कर अक्षत कलश यात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय के सामने पहुंची जहां मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम  द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया गया

समाज के लोगो मे हर्ष उल्लास दिखाई दिया घर से निकल कर माताएं बहने पूजन के लिए पहुंची। यात्रा का शॉपिंग सेंटर में व्यपारी संघ द्वारा पूजन पाठ किया गया एवं हिन्दू संगठन द्वारा अक्षत कलश पूजा गया शहर के प्रत्येक मातृशक्ति घर के सामने राम जी का छाया चित्र लेकर खड़ी रही मातृशक्ति ने भव्य रूप से पूजन पाठ किया यात्रा का समापन महा आरती के साथ कल्यानेश्वर शिव मंदिर नया बस स्टैंड पर हुआ।
मंदिर की पूर्ण तया साज सज्जा की गई एवं महा आरती के साथ अक्षत कलश यात्रा का समापन भंडारे के साथ हुआ विश्व हिंदू परिषद के जिला सुरक्षा प्रमुख विजय पटने एवं प्रखंड सयोजक निसांत भंडारे ने बताया कि राम जन्मभूमि विश्व की राजधानी बनने जा रहा है यह प्रत्येक हिंदू के लिए गर्व की बात है सभी वर्गों से उन्होंने निवेदन किया की जनवरी माह में एक बार अयोध्या जाकर रामलाल के दर्शन जरूर करें
यात्रा में मुख्य रूप से मंजीत सिंह ,सोना बजरंगी,नवीन,मुकेश,सुनील,अंजनी सिंह,हरदयाल रघुवंसी,पप्पू,रितिक विश्कर्मा ,मधु जगदेव,अमित सोनी, हिन्दू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!