नगर पालिका में नेशनल लोक अदालत 9 दिसंबर को
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार 9 दिसंबर को किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर, एवं जलकर बकायादार नेशनल लोक अदालत में 9 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर बकाया एवं चालू टैक्स जमा कर सकते हैं। ऐसे टैक्स जमा करने वाले बकायदारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका की राजस्व शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements