शक्ति सदन (स्वाधार गृह) में दीपावली के अवसर पर कपड़े एवं परितोषक वितरण कार्यक्रम

सारणी। ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन (स्वाधार गृह) में निवासरत महिलाएं एवं बच्चो को कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में शक्ति सदन संचालिका श्रीमति भारती अग्रवाल अधिक्षिका ज्योति बागडे एवं काउंसलर नंदा सोनी, की उपस्थिति में कपड़े वितरित किए गए। शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं एवं बच्चे नए-नए कपड़े पाकर अत्यधिक प्रसन्न हुए उन्हें अपने घर का माहौल याद आ गया और उन्होंने संचालिका श्रीमती भारती अग्रवाल को अपना घर जैसा माहौल हमेशा मिलते रहता है इसके लिए धन्यवाद दिया दीपावली पर मिठाई एवं प्रसादी के लिए संस्था प्रमुख द्वारा रुपए भी दिए गए क्योंकि हर तीज त्यौहार शक्ति सदन में महिलाएं अत्याधिक खुशी के साथ मनाती है। शक्ति सदन के स्टाफ को भी संस्था प्रमुख द्वारा दीपावली के अवसर पर उपहार दिया गया तथा शक्ति सदन के उत्कृष्ट संचालन पर बधाई दी।