Sarni news:स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने निकाली साइकिल रैली, मानव श्रृंखला बनाई, माता-पिता को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु लिखे पत्र

RAKESH SONI

स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने निकाली साइकिल रैली, मानव श्रृंखला बनाई, माता-पिता को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु लिखे पत्र

स्वीप प्लान के तहत आज मतदान केंद्रों पर होगी गायन स्पर्धा, नगर पालिका बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग्स से भी कर रही मतदाताओं को जागरूक।


सारनी। विधानसभा निर्वाचन को लेकर आगामी 17 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वीप प्लान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार 8 नवंबर को स्कूली बच्चों ने साइकिल रैली, मानव श्रृंखला का आयोजन किया। इसके अलावा बच्चों ने माता-पिता को मतदान करने के लिए पत्र भी लिखे ।

स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा बुधवार 8 नवंबर को शासकीय कन्या शाला सारनी से साइकिल रैली का आयोजन किया गया । कन्या स्कूल में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, स्कूल के प्राचार्य अवधेश कुमार बर्डे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइकिल रैली में कन्या स्कूल की छात्राओं के साथ केंद्रीय विद्यालय सारनी, सेंट मार्क स्कूल, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी, नवचेतना स्कूल एवं गायत्री विद्यापीठ सारनी के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। रैली कन्या स्कूल से शुरू होकर मस्जिद चौक, एसबीआई चौक, सन्नी गेस्ट हाउस होती हुई जय स्तंभ पहुंची। यहां केंद्रीय विद्यालय तक मानव श्रृंखला बनाई गई। सड़क के दोनों ओर खड़े बच्चों ने सड़क से आवागमन करने वाले मतदाताओं को नारों के माध्यम से जागरूक किया। इसके बाद साइकिल रैली शॉपिंग सेंटर, ओल्ड ई कॉलोनी, जी टाइप कॉलोनी होते हुए रैली वापस विद्यालय परिसर में पहुंची। इस अवसर पर प्रभारी, रंजीत डोंगरे, सहायक निराकार सागर, कीर्ति नायक, बुधराम मोहबे, राकेश डोंगरे, कामदेव सोनी, अनिल लिल्होरे, बालकराम यादव, दीपक मोहबे, शिक्षकगण सुनील चौधरी, सालोमन, झरबड़े सर, साहू, सर, सोनी सर, पांसे सर समेत आदि कर्मचारी उपस्थित थे। नगर पालिका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार 9 नवंबर को नगरीय क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर गीत गायन – समेत अन्य स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। स्वीप प्लान के के नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है। इसमें सभी वर्ग के मतदाओं की भागीदारी बढाने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों के अलावा बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स एवं सारनी, पाथाखेड़ा एवं शोभापुर कॉलोनी में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!