Sarni news- आचार संहिता के दौरान पुलिस की बड़ी कार्यवाही पाथाखेडा पुलिस ने पकड़ी बड़ी मात्रा मे अवैध शराब।

RAKESH SONI

आचार संहिता के दौरान पुलिस की बड़ी कार्यवाही पाथाखेडा पुलिस ने पकड़ी बड़ी मात्रा मे अवैध शराब।

सारणी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान अवैध मादक पदार्थ के रोकथाम एवं धरपकड़ की कार्यवाही एवं आगामी विधान सभा चुनाव में जारी आदर्श आचार संहिता पालन मे अवैश शराब विक्रय को रोकने हेतु अभियान के अंतर्गत श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बैतूल सुश्री कमला जोशी के निर्देशन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय पुलिस अनुभाग सारणी श्री रोशन कुमार जैन एवं श्रीमान थाना प्रभारी सारणी श्री अरविंद कुमरे के मार्गदर्शन में चौकी पाथाखेडा पुलिस को दिनांक 25.10.2023 को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि केरिया उमरी गांव का दिलीप मर्सकोले अपने घर के पास अधिक मात्रा में अवैध कच्ची शराब विक्रय हेतु रखा है जिस सूचना पर चौकी पाथाखेडा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की जो आरोपी दिलीप पिता प्रताप मर्सकोले उम्र 27 साल निवासी ग्राम केरिया उमरी चौकी पाथाखेडा थाना सारणी के कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी एवं उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक दिलीप यादव चौकी प्रभारी पाथाखेडा, सउनि रामबगस कुमरे, प्र. आर. 333 आसिफ खान, प्र.आर. 292 बसंत उईके, आर. 256 मिथलेश उईके, सैनिक 251 हीरालाल का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!