बैंक में महिला कर्मचारी करती हैं दुर्व्यवहार, ग्राहक हो रहे परेशान यु बी आई शाखा सारनी का मामला।

RAKESH SONI

बैंक में महिला कर्मचारी करती हैं दुर्व्यवहार, ग्राहक हो रहे परेशान यु बी आई शाखा सारनी का मामला।

सारणी। युनियन बैंक आफ इंडिया शाखा सारनी में ग्राहक आजकल एक महिला कर्मचारी श्रीमति वर्षा उपाध्याय के व्यवहार से अच्छेखासे परेशान है। बैंको के माध्यम से सरकार की बहुत सारी योजनाओं का भुगतान होता है ऐसी स्थिती में बैंको में भीड़ होना स्वाभाविक है ग्राहक अपने केवाईसी अपडेट, मोबाईल नं. परिवर्तन, हस्ताक्षर का अपडेशन चेक प्राप्ति, एटीएम प्राप्ति हेतु कतार में लगकर आवेदन देते है उनकी बारी आने पर मैडम द्वारा यह कहकर आवेदन लौटा दिया जाता है कि गलत आवेदन भरा गया है अब फिर से दूसरा आवेदन भरो और ग्राहक को पुनः पीछे जाकर लाईन मे खड़े होना पड़ता है नम्बर आने पर फिर से कोई न कोई गलती निकाल दि जाती है पुरुष कुछ कह दे तो महिला कर्मचारी है क्या कहे। माताओं / बहनो को तो मैडम द्वारा चलता कर दिया जाता है।

कुल मिलाकर इनके दुर्व्यवाहर से ग्राहक परेशान है ऐसाही एक वाक्या दिनांक 28/08/2023 को यु बी आई शाखा सारनी के खाताधारी श्री राकेश अम्बूलकर खाता क्रमांक:-326002011033456 के साथ हुआ जिसमें दिनभर में उन्हें तीन बार लाईन में मैडम ने लगवाया और आखिर में आवेदन फार्म गलत बताकर चलता कर दिया गया अंत में श्री राकेश अम्बूलकर जी परेशान होकर मैनेजर साहब को वर्षा उपाध्याय के दुर्व्यवहार शिकायत का आवेदन दिया और मैनेजर सर स्वयम् ने खाताधारी श्री राकेश अम्बूलकर जी की समस्या का त्वरीत समाधान करवाया। मैनेजर सर अशोक पंवार तो अच्छे अधिकारी हैं। परन्तु हर ग्राहक अपने कार्यो हेतू बार-बार उनके चैम्बर तक नहीं पहुंच पाता और परेशान होता रहता है। अतः ओर युनियन बैंक आफ इंडिया शाखा सारनी को तुरन्त कार्यवाही करने कि आवश्यता है।

इनका कहना है

मुझे खाता धारक द्वारा शिकायत मिली है की मैडम द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है इसके एवज में मैडम को लेटर जारी किया गया है

अशोक पवार
बैंक मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया सारनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!