कुमारी माधुरी सांवले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत
सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा की संगठन आत्मक ताकत को मजबूत बनाऊंगी-माधुरी सावले

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा,प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने सोशल मीडिया पर महिला मोर्चा की ताकत को मजबूत करने के लिए कुमारी माधुरी सावले को सोशल मीडिया का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने
महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुमारी सांवले ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष,बबला शुक्ला,क्षेत्रीय सांसद डीडी ऊइके हेमंत खंडेलवाल सुजीत जैन,योगेश पंडाग्रे राजा पवार , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय का धन्यवाद करती हूं।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुमारी माधुरी सांवले ने कहा कि की प्रदेश नेतृत्व ने जिम्मेदारी मुझे सौफी है दायित्व को पूर्ण कर्तव्य निष्ठा पराकाष्ठा के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन आत्मक ताकत को मजबूती प्रदान करूंगी। उन्होंने कहा आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर केंद्रित रहकर विरोधी दलों को तत्काल जवाब दिया जाएगा केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी एवं महिला हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम सोशल मीडिया के माध्यम से करूंगी। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया ही हमारा मुख्य केंद्र होगा और फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप एवं ट्विटर युटुब पर महिला मोर्चा अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा।
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया कुमारी सावले ने कहा कि बहुत जल्दी ही जिला केंद्रों पर महिलाओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय करने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी ताकि महिला मोर्चा का विस्तार सोशल मीडिया पर अधिक जागृत हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले पहले कार्यकर्ता प्रशिक्षण भी दिया जाएगा सोशल मीडिया की विचारधारा को समझ सके। बैतूल जिले से दो महिला मोर्चा प्रदेश में पहली बार महिलाओं को स्थान मिला है इससे हमारी जिले की महिलाओं में खुशी की लहर है।