नगर पालिका में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, नपाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन, विकसित शहर बनाने का लिया संकल्प

RAKESH SONI

नगर पालिका में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, नपाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन, विकसित शहर बनाने का लिया संकल्प

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आजादी की वर्षगाठ के मौक पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया।

नगर पालिका में कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। अतिथियों के आगमन के तुरंत बाद नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम मौजूद थे। मंचीय कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके अलावा उन्होंने सारनी को विकसित शहर बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, सांस्कृति प्रकोष्ठ के सुधा चंद्रा, भगवान जवारे, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष किशोर चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष योगिता डोईफोडे, पार्षदगण छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, मीना ददन सिंह, किरण झरबडे, ज्योति हेमराज नागले, चंद्रा सोनेकर, संगीता धोटे, प्रवीण सोनी भावना बंडू नाकोड़े, शिवकली बबलू नरें, हरिता शांति पाल, इशरत बी, रूपलाल बेलवंशी, प्रीति सुरेश मानकर, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, मो. ताहिर अंसारी, रोशनी संदीप झपाटे, महेंद्र भारती, वंदना बबलू वामनकर, अनिता बेलवंशी, अजाबराव धोटे, आकाश पदाम, संगीता धुर्वे, बेबी बिंझाडे, कविता राजेश पटैया रेखा मायवाड मनोज कुमार डेहरिया, आनंद पिटिश नागले, संगीता प्रवीण सूर्यवंशी, सरिता मनोज वागद्रे समेत सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

*अस्पताल परिसर में रोपे पौधे :*

नगर पालिका परिषद द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पाटाखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं नपा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!