सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारणी में नायाब तहसीलदार श्री संतोष पथोरिया ने किया ध्वजारोहण।
सारणी। सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से समस्त सारनी नगर वासियों एवं अभिभावकों को 77 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नायाब तहसीलदार सारनी श्री संतोष पथोरिया, सिस्टर फिनिया स्कूल मैनेजर के द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया , बच्चों द्वारा देशभक्ति को समर्पित कई देशभक्ति गीत, नृत्य भाषण, नाटक, आदि की शानदार प्रस्तुति दी गई । स्कूल प्राचार्या सिस्टर रेनी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर-घर तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए कहा कि आइए हम आदर्शों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें जिनका प्रतिनिधित्व हमारा तिरंगा करता है। और सारणी नगर को स्वच्छ रखने, देश और समाज को आगे बढ़ाने का संदेश देते हुए शिक्षकों अभिभावकों एवं बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।