डबल इंजन की सरकार में दो गुना विकास :- बबला शुक्ला
बैतूल गंज एवं कोठीबाजार मंडल की संयुक्त त्रिदेव बैठक संपन्न
बैतूल । बूथ स्तर के पदाधिकारियो की जिम्मेदारी आने वाले चुनावो में डबल है। क्योकि मध्यप्रदेश और देश में भाजपा की सरकारे शिवराज जी और मोदी जी के नेतृत्व में डबल विकास कर रही है। 2005 के पहले सडको पर गढढे नही थे गढढो में सडके ढुढनी पडती थी। पीने के पानी को लेकर भी मीलो चलने की स्थिती थी , बिजली का कोई ठिकाना नही था आज बिजली है, पानी है, सडके है विकास परवान चढ रहा है। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने गंज एवं कोठीबाजार मंडल के संयुक्त वृहद त्रिदेव बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिदेव हमारी जीत के मार्ग को प्रशस्त करने वाले है। बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए की आने वाले चुनावो में सजगता और सावधानी ही जीत का मंत्र होगी। इन दिनो कांग्रेस झूठ का वातावरण बना रही है। इस झूठ को हर स्तर पर सामने लाने का काम त्रिदेव को करना है। पन्ना प्रभारीयो की समय समय पर बैठके होते रहे सामाजिक सुझावो का आदान प्रदान सब के बीच होता रहे तो भाजपा हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब रहेगी। जिस तरह से प्रदेश और देश में काम हो रहा है। योजनाओ का लाभ लोगो को मिला है उसके लाभार्थीयो की सूची बनाने का काम करे तो हर घर में सरकार की योजनाओ के हितग्राही मिल जाएगें। वे घर के बूजुर्ग भी हो सकते है जो तीर्थ दर्शन का लाभ ले चुके हो या लाडली भांजिया भी जो 18 सालो से सरकार की योजना का लाभ लेते हुए अपनी शिक्षा को जारी रखे हुए है। इस तरह की योजनाओ के साथ साथ अभी लाडली बहना योजना में जो बहने नही जुड पाई है। उनका डाटा भी बूथ स्तर पर एकत्र कर उन्हे भी लाभ दिलाने की कोशिश की जा सकती है। डबल इंजन की सरकार में योजनाओ के हितग्राही घर घर में है और हमारे बूथ पदाधिकारियो की यह जिम्मेदारी है कि इन हितग्राहियो को हमारा परिवार भाजपा परिवार की तर्ज पर जोडने का काम करें। बूथ जीतने पर ही हम विधानसभा ओर प्रदेश जीतेगें जीत भी सुनिश्चित है बस हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट साझा करने का संकल्प हमे राष्ट्र और प्रदेश को समृद्व बनाने हेतू लेना है। बैठक का संचालन गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा एवं आभार कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध ने व्यक्त किया। कोठी बाजार एवं गंज मंडल की त्रिदेव बैठक में बैतूल विधानसभा के प्रभारी मधु पाटणकर, कोठी बाजार मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा , गंज मंडल के प्रभारी राजेंद्र मालवीय, नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर के आतिथ्य में दोनों मंडल के सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री ,बूथ बीएलए उपस्थित रहे।
