कांग्रेस नेत्री भाजपा की लाडली बहना बनी हितग्राही नारी शक्ति योजना की खोली पोल कांग्रेस का झूठ निकल कर आया सामने सुनीता मालवीय

RAKESH SONI

कांग्रेस नेत्री भाजपा की लाडली बहना बनी हितग्राही नारी शक्ति योजना की खोली पोल कांग्रेस का झूठ निकल कर आया सामने सुनीता मालवीय

मुलताई मासोद की महिलाओं में मुख्यमंत्री द्वारा सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के खाते में 1000 की दूसरी किस्त आने से उत्साह की लहर दौड़ी: माधुरी सावले

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के बीच बनाया उत्साह हितग्राही बहनों को तिलक कर किया सम्मान

बैतूल। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर महानगर से लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की हितग्राही बहनों के खातों में दूसरी किस्त के रूप में ₹1000 डाल कर महिला सशक्तिकरण को मजबूती दे कर उन्हें गौरवान्वित किया है।

यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता मालवीय ने कहीं। कांग्रेस नारी शक्ति योजना के माध्यम से महिलाओं से रंग-बिरंगे फार्म बनाकर उन्हें भ्रमित कर रही है जबकि उनकी ही कांग्रेस की जिला की पदाधिकारी ने लाडली बहना का फार्म भरकर उनके खातों में राशि दी है। और वह उन्होंने अपनी ही योजना की पोल खोलकर रख दी और आज वह कांग्रेस नेत्री लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है और उन्होंने उसमें विश्वास व्यक्त किया है।

 

भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कुमारी सावले ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद एक कविता पाटीदार,प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया नर्मदापुरमसंभाग प्रभारी Babita Parmar महिलामोर्चा जिलाअध्यक्ष सुनीता मालवीय के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा के मासोद मंडल की बहनों ने लाडली बहना की दूसरी किस्त बहनों के खाते में डालने पर बहनों में उत्साह बनाया मासोद मंडल की बहनों ने लाडली बहना को तिलक लगाकर पौधा भेट कर स्वागत किया साथ ही बहनों ने फूलो की रंगोली और हाथो में मेंहदी लगाई बड़ी संख्या में बहने उपस्थित थी मासोद मंडल के अंतर्गत 2 स्थानो पर कार्यक्रम को देखा ग्राम रायआमला मासोद मैं लाइव प्रसारण देखा और बहनों के खातों में जैसे ही मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से खाते में राशि डाली तो बहनों ने तालियों बजाकर उनका अभिवादन कर सम्मान किया।

 

मासोद मंडल प्रभारी मोर्चा की जिला मंत्री कुमारी सांवले ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला हितेषी सरकार है जिन्होंने इस योजना को प्रारंभ कर सर्व समाज की महिलाओं को सम्मान देकर इस योजना की शुरुआत की और उन्होंने घोषणा की की ₹3000 प्रति माह महिलाओं को किसी योजना के तहत देंगे।

 

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन डांगे ने कहा कि आगामी चुनाव में बहने हमारे मंडल से भाजपा प्रत्याशी कमल के फूल को आशीर्वाद देकर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे और क्यों महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं यह हमारी बूथ केंद्र की ताकत है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी हितग्राही महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके सुख दुख में हमेशा प्रदेश की शिवराज सरकार खड़ी रहेगी क्योंकि उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम में ममता बारपेटे, संगीता घोटे,इंदिरा मकोड़े,आशा बाडबुदे,शांता राठौर, पुष्पलता मगरदेशोभा मथनकर,जयश्री पाटनकर, बल्ली महाले, शारदा राठौर नासिका मकोड़े,सरोज सिंहाने, अर्चना परमाकर गंगोत्री राठौर प्रमुख रूप से शामिल थी।

 

 

*कुमारी माधुरी सावले*

*जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा बेतूल मध्य प्रदेश*

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!