नगर मंडल सारनी में संपन्न हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन:- भाजपा का लक्ष्य हर बूथ विजय का संकल्प :-आदित्य बबला शुक्ला अंतिम पंक्ति के व्यक्ति उत्थान के लिए सैकड़ों केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं हो रही संचालित :- डा योगेश पंडाग्रे नगर मंडल सारनी संघठन कार्य के लिए आर्दश मंडल :- विस्तारक योगेन्द्र राजे

RAKESH SONI

नगर मंडल सारनी में संपन्न हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन 

भाजपा का लक्ष्य हर बूथ विजय का संकल्प :-आदित्य बबला शुक्ला

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति उत्थान के लिए सैकड़ों केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं हो रही संचालित :- डा योगेश पंडाग्रे

नगर मंडल सारनी संघठन कार्य के लिए आर्दश मंडल :- विस्तारक योगेन्द्र राजे

सारनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में आज बूथ विस्तारीकरण योजना के तहत मंडल सम्मेलन का आयोजन किया जाना था उसी क्रम में आज नगर मंडल सारनी द्वारा सारनी वार्ड क्र 7 स्थित मंगल भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जिला महामंत्री एवं नगर मंडल प्रभारी सुधाकर पवार अल्पकालीन विस्तारक योगेंद्र राजे नगर मंडल सारणी अध्यक्ष नागेंद्र निगम झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रंजीत सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे वरिष्ट नेता श्याम मदान सतीश बडोनीया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुधा चन्द्रा नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार के आतिथ्य में संपन्न आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों द्वारा भारत मात स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम द्वारा आगंतुक अतिथियों का अंग वस्त्र और पुष्पहार से स्वागत कर स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किए तदपश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा की आमला सारनी क्षेत्र में विधायक डा पंडाग्रे ने 5 वर्ष के कार्यकाल में 24 सड़कें स्वीकृत कराकर ऐतिहासिक कार्य किया जल्द ही नये प्लांट व खदान की सौगात मिलने वाली है जिसका आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को निश्चीत ही फायदा मिलेगा। तत्पश्चात आमला सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति उत्थान के लिए सैकड़ों केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं हो रही संचालित किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत,लाडली लक्ष्मी,लाडली बहना जैसी सैकडो जन हितेषी योजनाओ का भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार संचालन कर रही है वहीं आमला सारनी विधानसभा में मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से सैकडों अधोसंरचना के विकास कार्य किए गए है 24 से ज़्यादा सड़के 6 से ज्यादा तालाब दर्जनों बैराज का निर्माण किया जा चुका है। विधायक डा पंडाग्रे के उद्बोधन के पश्चात मंडल प्रभारी सुधाकर पवार ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को करते हुए सबोधित करते हुए कहाँ की बूथ विस्तारीकरण योजनाएं केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व की अति महत्वकांक्षी योजना है नगर मंडल सारनी ने बुथ विस्तारीकरण योजना प्रथम व द्वितीय चरण में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया तकनीकी कारणों से कुछ बुथ छुटा हुआ था जिसे अल्प कालीन विस्तारक योगेंद्र राजे जी ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विस्तारीकरण का सत् प्रतिशत कार्य पूर्ण किया है। कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को अल्पकालीन विस्तारक योगेंद्र राजे जी ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर मंडल सारनी संघठन कार्य के लिए आर्दश मंडल है यहां संघठन काफी मजबूत है निश्चित ही आगामी चुनाव नगर मंडल सारनी के हर बूथ से हम 51 प्रतिशत मत प्राप्त करेगें।
तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहाँ की भाजपा का लक्ष्य हर बूथ विजय का संकल्प है हमने हर बूथ पर 51 प्रतिशत के मत प्राप्ति का लक्ष्य रखा है संघठन की रचना के माध्यम से हम हर बुथ पर कार्यकताओं की फौज खड़ी कर चुके है। हर बूथ पर 51 प्रतिशत लक्ष्य के संकल्प के साथ हर कार्यकर्ता प्रण प्राण से जुट कर कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे व आभार मंडल मंत्री विनय मदने ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी पार्षद गण बूथ के अध्यक्ष व बूथ समिति पन्ना समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!