नपा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने विधायक ने लिखा सीएम को पत्र, दैवेभो के विनियमितिकरण एवं पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग

RAKESH SONI

नपा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने विधायक ने लिखा सीएम को पत्र, दैवेभो के विनियमितिकरण एवं पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग

मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी संघ जिला संगठन बैतूल व सारनी इकाई ने विधायक से की मुलाकात, संघ की मांग पर विधायक ने सीएम से मांगें पूरी करने का किया आग्रह।

सारनी। मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी संघ जिला संगठन बैतुल एवं सारनी इकाई द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे से मुलाकात की थी। संघ द्वारा उठाई गई समस्याओं को लेकर आमला- सारनी विधायक डॉ. पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उन्होंने कर्मचारियों को सभी मांगों को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है।

मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी संघ सारनी के इकाई अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष रमेश पांसे, जिला महामंत्री राजेश वागद्रे के साथ आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे से मिला था। इसमें निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने, निकायों में वर्ष 2007 के बाद से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित करने एवं पूर्व से कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह सममस्त सुविधाएं एवं वेतन भत्ते का लाभ देने की मांग की थी। इसके अलावा वर्ष 2005 के बाद नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग भी कर्मचारी संघ द्वारा की गई। सभी मांगों को विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने विस्तार से सुना। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्मचारियों की उक्त सभी मांगें पूरी करने पत्र लिखा एवं जल्द से जल्द मांगों का निराकरण करने का आग्रह किया। इस दौरान सारनी इकाई महामंत्री सर्वेश श्रीवास्तव, सुनील सहारे प्रशांत डेहरिया, गज्जू, विकास चौकीकर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। जिला महामंत्री राजेश वागद्रे ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर अब लगातार अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता होने पर भोपाल में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सारनी इकाई अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!