मुलताई पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने 28 हजार अवैध देशी शराब एक आल्टो कार से की बरामद     कार की पिछली डिक्की में 350 क्वार्टर अवैध शराब बेचने के लिए रखी की जप्त। 

RAKESH SONI

मुलताई पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने 28 हजार अवैध देशी शराब एक आल्टो कार से की बरामद   

 कार की पिछली डिक्की में 350 क्वार्टर अवैध शराब बेचने के लिए रखी की जप्त। 

 मुलताई। थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ अभियान में एक अल्टो कार से 350 क्वार्टर बरामद की गई l पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक अल्टो कार को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गयाl पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी व्दारा जिले में अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी एवं एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी सुश्री प्रज्ञा शर्मा के निर्देशन मे अवैध शराब धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुलताई निवासी आशीष धोबी अपनी सफेद रंग की आल्टो कार की डिक्की में अवैध रुप से शराब भरकर मुलताई के पट्टन रोड शारदा नगर मे खाली प्लाटिंग बेचने की नियत से कार को खड़ी कर शराब बेंच रहा है। जो मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर दबिश दी गई। जो दबिश के दौरान शारदा नगर की खाली प्लाटिंग पट्टन रोड मुलताई पर वाहन आल्टो कार क्रमांक एमपी 48 सी 6978 खड़ी दिखी, जिसके पास से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस की गाड़ी को देखकर भागते दिखा जिसका पीछा कर उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया गया किंतु अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आल्टो कार की डिक्की को चेक करने पर उसमे 06 कार्टून की पेटी, एवं 01 कार्टून की पेटी कार की पिछली सीट पर रखी मिली जिसमे देशी मदिरा के कुल 350 क्वाटर (180 एमएल. वाले) कुल 63 लीटर कुल कीमती 28000 रुपये की अवैध रुप से रखे मिले। उक्त शराब एवं संदेही आरोपी आशीष धोबी नि. मुलताई की आल्टो कार को जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 34 (2) आब. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही मे निरी. सुश्री प्रज्ञा शर्मा थाना प्रभारी मुलताई, उनि. जी. एस. मंडलोई, सउनि श्रीराम मांडवी, आर. 600 सोनू, आर. 50 संजय बैन, आर. चालक 667 सेवाराम की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!